एक्सप्लोरर

दिल्ली के करोल बाग बिल्डिंग हादसे की दर्दनाक कहानी, रोजी-रोटी के लिए जूते-चप्पल बना रहे थे, तभी...

Delhi Building Collapsed: दिल्ली करोल हादसे की शुरुआती जांच में पता चला है कि जो बिल्डिंग भरभराकर गिरी, उसमें घटना के समय सभी मजदूर रोजी-रोटी के लिए जूता-चप्पल बना रहे थे. उसी समय मकान भरभराकर गिर गई.

Delhi Karol Bagh Building Collapsed: दिल्ली के करोल बाग इलाके के बापा नगर में बुधवार को भारी बारिश के बाद एक पांच मंजिला बिल्डिंग भराभराकर गिर गई थी. इस हादसे में अब मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है.  हादसे के दौरान मकान में करीब 18 लोग मौजूद थे, वे सभी मलबे के नीचे दब गए. 

करोल बाग में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना की सूचना लोगों ने पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी थी. बारिश की वजह से बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया. करीब छह घंटे तक चले राहत कार्य के दौरान 18 लोगों को मलबे से निकाला गया. 

सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में से चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों का इलाज जारी है. मामूली रूप से घायल एक शख्स को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. करोल बाग हादसे में घायल पीड़ितों से मिलने दिल्ली की नई  मुख्यमंत्री आतिशी आरएमएल अस्पताल में उनसे मिलने पहुंची. उन्होंने घायलों का हालचाल पूछा और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

बताया जा रहा है जो भरभराकर गिरी उसमें महिलाओं के लिए जूता-चप्पल बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. घटना के समय मकान के सभी फ्लोर पर मौजूद लोग जूता-चप्पल बना रहे थे. तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया और चार की मौत हो गई. इसमें एक किशोर भी शामिल है. चारों मृतकों की पहचान अमन (12), मुकीम (25), मुजीब (18) और मोहसिन (26) के रूप में हुई है. सभी मृतक मूल रूप से यूपी के रामपुर जिले के खाता नगर गांव के रहने वाले थे. 

मकान में चल रहा था जूता-चप्पल बनाने का काम 

फायर डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में जूता-चप्पल बनाने का काम किया जा रहा था, वह तीन दशक से भी ज्यादा पुराना था और काफी जर्जर हालत में था. इसमें 20 लोग अलग-अलग मंजिल पर काम करते थे. यह सभी लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर, मुरादाबाद और बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं. 

मुआवजा देने की मांग 

इस बीच बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने करोल बाग स्थित अम्बेडकर गली बापा नगर में हुए हादसे पर चिंता जताई है. दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. ते हुए कहां की उनके द्वारा लगातार खतरनाक इमारतों के सर्वेक्षण के लिए बार-बार की गई मांगों को नजरअंदाज किया गया. उन्होंने एमसीडी को मृतकों के लिए एक करोड़ रुपये और प्रत्येक घायल के लिए पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है.

Delhi Murder: ​डांस को लेकर हुई कहासुनी, नाराज शख्स ने तीन को चाकुओं से गोदा, एक की मौत

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget