एक्सप्लोरर

Delhi Waterlogging: 'दिल्ली को जलभराव से राहत, अब स्थायी समाधान की तैयारी', CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान

Delhi Waterlogging News: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि अगस्त में अधिक बारिश के बावजूद जलभराव गंभीर नहीं हुआ. इसके साथ ही विभागों की समय पर सक्रियता से पानी अधिकतर इलाकों में एक घंटे के भीतर निकल गया.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया है कि इस बार राजधानी को जलभराव की गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. इस अगस्त महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज होने के बावजूद, ज्यादातर जगहों पर पानी आधे से एक घंटे के भीतर निकल गया और स्थिति सामान्य हो गई. उन्होंने कहा कि, यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि संबंधित विभाग समय रहते अलर्ट मोड में आ गए थे.

सुपर ब्लैक स्पॉट्स पर भी नहीं दिखा जलभराव- रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी के मिंटो रोड ब्रिज, आईटीओ चौक, जखीरा अंडरपास और आनंद विहार जैसे इलाकों को जलभराव के सुपर ब्लैक स्पॉट माना जाता था, लेकिन इस बार इन जगहों पर गंभीर समस्या सामने नहीं आई. तब भी लगातार दो दिन तक हुई बारिश के बावजूद दिल्ली का माहौल सामान्य बना रहा.

'अगस्त में औसत से ज्यादा हुई बारिश'

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक अगस्त में 254.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 233.1 मिमी है. संभावना है कि यह आंकड़ा रिकॉर्ड भी बना सकता है. उन्होंने बताया कि नगर निगम, एनडीएमसी, दिल्ली कैंट और अन्य एजेंसियों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही.

मंत्रियों और अधिकारियों की लगातार निगरानी

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने खुद उन इलाकों का दौरा किया, जहां हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या होती थी. साथ ही सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार निगरानी करते रहे. यही वजह रही कि भारी बारिश के बावजूद पानी आधे से एक घंटे के भीतर निकल गया.

सरकार का दावा है कि नालों की गहरी सफाई और अतिरिक्त पंपों की तैनाती ने बड़ा फर्क डाला. जलभराव वाले इलाकों में पहले से ही स्टाफ तैनात किया गया था, जिससे पानी तेजी से निकल सका. यही वजह रही कि इस बार राजधानी में जलभराव की शिकायतें काफी हद तक कम हो गईं.

ट्रैफिक पुलिस की मेहनत से सामान्य रहा यातायात- रेखा गुप्ता

उन्होंने बताया कि शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में 40-65 मिमी और रविवार को लगभग 25 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके बावजूद यातायात व्यवस्था सामान्य रही. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने भी बारिश के दौरान सड़क यातायात को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार अब पूरी दिल्ली के सीवर सिस्टम का ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है. इस पर काम शुरू हो चुका है और लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में राजधानी को जलभराव की समस्या से स्थायी छुटकारा दिलाया जा सके.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget