एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो का किराया क्यों बढ़ाया गया? DMRC ने बताया

Delhi Metro Fare Hike: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने किराए में बढ़ोतरी की. यह बढ़ोतरी एक रुपये से 4 रुपये के बीच है. शून्य से 2 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार (25 अगस्त) से किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की. यात्रा की दूरी के आधार पर डीएमआरसी ने यह बढ़ोतरी की है. DMRC का  कहना पिछले 8 सालों से किराया नहीं बढ़ा था, इस वजह से उनकी आर्थिक हालत पर बहुत दबाव पड़ रहा था. किराया बढ़ाना मजबूरी थी. 

किराए में बढ़ोतरी की क्या है वजह?

1. कोविड में घाटा – कोरोना समय में यात्रियों की संख्या बहुत कम हो गई थी, जिससे आय घट गई.

2. कर्ज़ चुकाना – मेट्रो ने जापान की एजेंसी JICA से लिया हुआ कर्ज़ वापस करना है, जिसकी किश्तें चल रही हैं.

3. ट्रेनों की मरम्मत – मेट्रो की गाड़ियाँ अब 15–20 साल पुरानी हो रही हैं. इन्हें बीच-बीच में ठीक करना ज़रूरी है.

4. नेटवर्क की देखभाल – ट्रैक, स्टेशन, मशीनें और बाकी ढांचा सँभालने पर हर साल भारी खर्च आता है.

5. कर्मचारियों की तनख्वाह – मेट्रो में हजारों लोग काम करते हैं, उनकी सैलरी भी देनी होती है.

सामान्य दिनों में नया किराया-

  • शून्य से दो किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया है.
  • 2 से 5 किलोमीटर के लिए अब 20 की जगह 21 रुपये लगेगा
  • 5 से 12 किलोमीटर के लिए 30 की जगह अब 32 रुपये देने होंगे
  • 12 से 21 किलोमीटर के लिए 40 की जगह 43 रुपये देने होंगे
  • 21 से 32 किलोमीटर के लिए 50 की जगह 54 रुपये देने होंगे
  • 32 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए अब 60 की जगह 64 रुपये देने होंगे

डीएमआरसी ने कहा कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराए में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी न्यूनतम है और इसका उद्देश्य किफायती सार्वजनिक परिवहन प्रदान करते हुए परिचालन लागत को संतुलित करना है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget