एक्सप्लोरर

DU में फीस वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, बताया छात्रों पर 'बोझ'

Delhi University Fee Hike: कांग्रेस नेता देवेन्द्र यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को छात्रों पर आर्थिक बोझ बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में फीस लगभग दोगुनी हो गई है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय में इस वर्ष भी यूनिवर्सिटी डेवलपमेंट फंड और सुविधा एवं सर्विस चार्ज के नाम पर की गई फीस वृद्धि को छात्रों पर अनुचित आर्थिक बोझ करार दिया है. उन्होंने कहा कि बीते तीन वर्षों में यह वृद्धि लगभग दुगनी हो चुकी है, जबकि शिक्षकों ने भी इसका विरोध किया है.

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह ऐसी फीस वसूली को रोके, न कि छात्रों से अतिरिक्त पैसे वसूले जाएं. उन्होंने बीजेपी के के.जी. से पी.जी. तक मुफ्त शिक्षा के वादे को भी कटघरे में खड़ा किया.

देवेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2025 में प्रत्येक छात्र से यूनिवर्सिटी डेवलपमेंट फंड और सुविधा एवं सर्विस चार्ज के रूप में 1500-1500 रुपये यानी कुल 3000 रुपये की अतिरिक्त वसूली की जाएगी. उन्होंने कहा कि, इस वृद्धि से सबसे ज़्यादा असर दलित, वंचित, महिलाओं, मजदूरों, किसानों, अल्पसंख्यकों और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों पर पड़ेगा. उनका आरोप था कि बीजेपी शिक्षा का निजीकरण करके गरीब छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते बंद कर रही है.

बीजेपी के नारों को बताया खोखला

कांग्रेस नेता ने बीजेपी के “पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया” और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों को भी खोखला बताया. उन्होंने कहा कि अगर सरकारी संस्थानों की फीस इतनी बढ़ा दी जाएगी तो एक आम भारतीय परिवार अपने बच्चों, खासकर बेटियों को कैसे पढ़ा पाएगा?

उन्होंने चेताया कि यह मानसिकता कि “बेटे को पढ़ाएं, बेटी को नहीं”, फीस वृद्धि के बाद और मजबूत हो सकती है. इसका सीधा असर गरीब परिवारों की बेटियों की उच्च शिक्षा पर पड़ेगा.

कॉलेजों को मजबूरन लेनी पड़ रही है महंगी फंडिंग

यादव ने दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय अपने कॉलेजों के लिए आधारभूत संरचना नहीं बनवा रहा, जिससे कॉलेजों को हायर एजुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी से फंडिंग लेनी पड़ रही है. इस वजह से कॉलेजों को छात्रों से डेवलपमेंट फंड और अन्य चार्ज के नाम पर भारी-भरकम फीस वसूलनी पड़ रही है. उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को एक सोची-समझी साजिश बताया.

बीटेक से पीएचडी तक सभी को झटका

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बीटेक, बीए, बीकॉम और पीएचडी जैसे पाठ्यक्रमों की फीस में 3.70 प्रतिशत से 60.22 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी की गई है. उदाहरणस्वरूप बीटेक प्रथम वर्ष की फीस 3.70 प्रतिशत बढ़ने के बाद 2.16 लाख रुपये से 2.24 लाख रुपये हो गई है. वहीं पीएचडी की फीस में 60.22 प्रतिशत तक की अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है. यह शिक्षा को महंगा कर गरीब छात्रों के लिए उच्च शिक्षा पाना असंभव बनाने वाला कदम है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के आसार, रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी में CJP, दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के आसार, रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी में CJP, दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget