एक्सप्लोरर

मुहर्रम पर ताजिया जुलूस से पहले दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर डायवर्जन

Delhi Traffic Advisory: मुहर्रम पर दिल्ली में ताजिया जुलूसों के कारण यातायात प्रभावित रहेगा. पुरानी दिल्ली से कर्बला तक मुख्य जुलूस निकलेगा. कई रास्तों पर डायवर्जन और बंदी रहेगी.

Delhi Traffic Advisory on Muharram 2025: मुहर्रम के अवसर पर 6 जुलाई (रविवार) को दिल्ली में बड़े पैमाने पर ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे. इस धार्मिक आयोजन में हजारों लोग सड़कों पर उतरेंगे, जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है. सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ-साथ ट्रैफिक को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए भी विशेष योजना बनाई गई है.

यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस की खास एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस मौके पर एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन प्रमुख मार्गों की जानकारी दी गई है जहां से जुलूस गुजरेंगे. जनता से अपील की गई है कि 6 जुलाई को यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देखें और उसी के अनुसार अपने सफर की योजना बनाएं.

मुख्य जुलूस पुरानी दिल्ली से कर्बला तक, कई मार्ग प्रभावित
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार, मुहर्रम का मुख्य ताजिया जुलूस पुरानी दिल्ली से कनॉट प्लेस होते हुए अरविंदो मार्ग के रास्ते कर्बला तक जाएगा. इसके अलावा राजधानी के अन्य इलाकों से भी छोटे-बड़े ताजिया जुलूस निकलेंगे, जिनके कारण कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा.

ट्रैफिक डायवर्जन और रास्तों की संभावित बंदी की चेतावनी
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जिन सड़कों से जुलूस निकलेगा वहां कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा और कुछ मार्ग पूरी तरह से बंद रह सकते हैं. ऐसे में यदि आप ऑफिस या किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर ही निकलें.

इन रास्तों पर पड़ेगा ताजिया के जुलूस का असर
मुख्य ताजिया जुलूस चितली कब्र, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार और हौज काजी से होकर गुजरेगा और उसी मार्ग से वापसी करेगा. एक अन्य जुलूस पुरानी पुलिस चौकी, अशोक बस्ती, कुतुब रोड, खारी बावली, लाल कुआं, हौज काजी, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद से निकलेगा. यह भी अपने मार्ग से लौटेगा.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
दिल्ली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से जुलूस की निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

जनता से सहयोग की अपील, यातायात नियमों का करें पालन
पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि ताजिया जुलूस वाले मार्गों से बचें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और यात्रा की योजना पहले से बनाएं, जिससे कि न केवल यातायात को सुचारु बनाए रखा जा सके साथ ही लोगों को भी असुविधा का सामना न करना पड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
यूपी में मिशन-27 से पहले योगी सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, सपा ने बताया चुनावी स्टंट
यूपी में मिशन-27 से पहले योगी सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, सपा ने बताया चुनावी स्टंट
इस एक्ट्रेस की साड़ियों की कीमत लाखों में,  कई हैं 50 साल पुरानी, एक-एक लुक से ढाती हैं कहर
इस एक्ट्रेस की साड़ियों की कीमत लाखों में, कई हैं 50 साल पुरानी, एक-एक लुक से ढाती हैं कहर
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: ABP News पर बोले गोवा के सीएम, नाइट क्लब में हुई घटना की गहनता से होगी जांच
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, मृतकों के परिवार को सरकार देगी 2 लाखका मुआल्
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या
Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
यूपी में मिशन-27 से पहले योगी सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, सपा ने बताया चुनावी स्टंट
यूपी में मिशन-27 से पहले योगी सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, सपा ने बताया चुनावी स्टंट
इस एक्ट्रेस की साड़ियों की कीमत लाखों में,  कई हैं 50 साल पुरानी, एक-एक लुक से ढाती हैं कहर
इस एक्ट्रेस की साड़ियों की कीमत लाखों में, कई हैं 50 साल पुरानी, एक-एक लुक से ढाती हैं कहर
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
World First City: कौन-सा था दुनिया का पहला शहर, आज कैसे हैं उसके हालात?
कौन-सा था दुनिया का पहला शहर, आज कैसे हैं उसके हालात?
क्या है पोर्टफोलियो डाइट, जानें यह कैसे घटाती है दिल की बीमारी का खतरा?
क्या है पोर्टफोलियो डाइट, जानें यह कैसे घटाती है दिल की बीमारी का खतरा?
Embed widget