एक्सप्लोरर

दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल में ‘राजा वाला’ आम का जलवा, 'सिंदूर' ने भी खींचा ध्यान

Mango Festival: दिल्ली के पीएसओआई क्लब में 'खास-ए-आम' महोत्सव शुरू हुआ. देशभर से 515 किस्में आईं. ढाई किलो का 'राजा वाला' आम आकर्षण बना. आमों से बने व्यंजन और पौधे मौजूद रहे.

'Khas-e-Aam' Mango Festival: राजधानी दिल्ली में आम प्रेमियों के लिए एक खास तोहफा लेकर आया है 'खास-ए-आम' मैंगो फेस्टिवल, जिसकी शुरुआत शनिवार को चाणक्यपुरी स्थित पालिका सेवा अधिकारी संस्थान (PSOI) क्लब में हुई. दो दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने किया.

चहल ने उद्घाटन पर कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत @2047" के विजन से जुड़ा है. यह किसानों को सशक्त बनाने, कृषि नवाचार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की सोच को मजबूत करता है. उन्होंने बताया कि भविष्य में अन्य देशों के दूतावासों को भी इसमें शामिल किया जाएगा ताकि वैश्विक आमों की विविधता को एक मंच पर लाया जा सके.

देशभर से जुटाए 515 किस्मों के आम

महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों से आए किसानों ने 515 किस्मों के आमों का प्रदर्शन किया है. यह पहली बार है जब एनडीएमसी ने किसानों को ऐसा मंच दिया है जहां वे सीधे उपभोक्ताओं और संस्थानों से जुड़ सकते हैं.

आईसीएआर-सीआईएसएच (CISH) लखनऊ ने अकेले 250 से अधिक किस्में पेश की हैं. जिनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, मल्लिका, आम्रपाली, अमीगा, अरुणिका जैसी चर्चित किस्में शामिल हैं. वहीं, आईसीएआर-आईएआरआई ने अपनी रंगीन किस्म 'पूसा लालिमा' को भी प्रदर्शित किया है. कुल मिलाकर 10 किसान समितियां और व्यक्तिगत किसान हर स्टॉल पर 100 से ज्यादा किस्में लेकर आए हैं.

'सिंदूर' नाम की नई किस्म जल्द

इस बार अनुसंधान संस्थानों की भागीदारी भी खास रही. प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि एक नई किस्म 'सिंदूर' के नाम से विकसित की जा रही है, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित होगी. पारंपरिक, संकर और विदेशी आमों की मौजूदगी रही है.

ढाई किलो का ‘राजा वाला’ आम बना स्टार

प्रदर्शनी में सबसे अधिक चर्चा का विषय बना 'राजा वाला' आम, जिसका वजन 2.5 किलो है. इसकी भारी भरकम बनावट और आकर्षक रंग-रूप ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा. फेस्टिवल में केवल देखने भर को ही नहीं, स्वाद चखने को भी बहुत कुछ है. आम से बने जूस, शेक, अचार, मुरब्बा और चटनी जैसे उत्पादों के लिए 10 खास स्टॉल लगाए गए हैं. ये स्टॉल किसानों, सहकारी समितियों और होटलों द्वारा लगाए गए हैं, जो आम के अलग-अलग रूपों में उपयोग का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हैं.

बच्चों और परिवारों के लिए फेस्टिवल में मनोरंजन गतिविधियाँ भी रखी गई हैं. साथ ही, आम के पौधों के नमूने भी प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें आगंतुक खरीद सकते हैं. यह बागवानी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है.

रविवार को भी मिलेगा मौका, दोपहर 12 से रात 9 बजे तक खुला

एनडीएमसी उपाध्यक्ष चहल ने नागरिकों से अपील की कि वे परिवार और मित्रों के साथ इस अनोखे फेस्टिवल में शामिल हों और भारत की कृषि विविधता, किसानों की मेहनत और आम की रंग-बिरंगी दुनिया का अनुभव करें. आम महोत्सव रविवार को भी दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
Delhi News: स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर दवा बाजारों पर छापेमारी, 20 लाख से ज्यादा की इंसुलिन जब्त
दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर दवा बाजारों पर छापेमारी, 20 लाख से ज्यादा की इंसुलिन जब्त
दिल्ली: होली पर मामूली विवाद के बीच आगजनी, 1 की मौत, नाराज लोगों ने कार और बाइक में लगाई आग
दिल्ली: होली पर मामूली विवाद के बीच आगजनी, 1 की मौत, नाराज लोगों ने कार और बाइक में लगाई आग
Delhi News: हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा
हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 😮Adit की घर वापसी! Mangal की बातों को किया अनसुना, Ishana का बना ढाल
Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Pregnancy In Space: क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
Embed widget