एक्सप्लोरर

Delhi Traffic Advisory: घर से निकलने से पहले देख लें रूट डायवर्जन प्लान, वरना होंगे परेशान

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में एसकेएम की किसान महापंचायत जारी है. इसके मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों से उसका पालन करने की अपील की है. 

Delhi Traffic Advisory News: महीने भर पहले किसानों के आंदोलन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली के कुछ बॉर्डर को सील करने के साथ पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू की गई थी, जो अब समाप्त हो चुकी है. जिसके बाद अब किसान अपनी मांगों को लेकर आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक महापंचायत करने जा रहे हैं. जिसके लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है. हालांकि, यह अनुमति सशर्त दी गई है, जिस पर किसान नेताओं ने सहमति जताते हुए हस्ताक्षर भी किए हैं.

पुलिस से सशर्त मिली अनुमति के मुताबिक रामलीला मैदान में पंचायत के समय 5000 लोगों से ज्यादा लोग नही होंगे. कोई भी किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नहीं आएगा और न ही किसी प्रकार का हथियार उनके पास होना चाहिए. महापंचायत के कार्यक्रम की अवधि तीन घंटे तक होगी और यह सुबह 11 बजे से शुरू होकर 2 बजे तक ही चलेगी. उसके बाद सभी लोग वापस लौट जाएंगे. इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे. 

रैली या प्रदर्शन की इजाजत नहीं

किसी तरह की रैली या प्रदर्शन नही किया जाएगा. इन लिखित शर्तों पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं द्वारा हस्ताक्षर करने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें महापंचायत के लिए एनओसी के साथ अनुमति दी है.

वाहन चालक करें वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग

किसानों के इस महापंचायत कार्यक्रम के मद्देनजर जहां दिल्ली पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं, तो ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर लोगों को रामलीला मैदान के पास यातायात के प्रभावित होने की जानकारी देते हुए उस मार्ग पर आवाजाही से बचने और वैकल्पिक एवं परिवर्तित मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. ऐसे में अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई इस एडवायजरी को देख कर ही घर से निकलें नहीं तो आप को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

ट्रैफ‍िक पुलि‍स एडवाइजरी के मुताबिक जवाहरलाल नेहरू मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, आसफ अली रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, मिंटो रोड, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर, भवभूति मार्ग, चमन लाल मार्ग, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, जय सिंह रोड, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अशोक रोड, कनॉट सर्कस और डीडीयू मार्ग पर आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही को रेगुलेट क‍िया जाएगा. 

इन रूटों पर हो सकता है डायवर्जन

सुबह 6 बजे से दिल्ली गेट, मीर दर्द चौक, अजमेरी गेट चौक, गुरु नानक चौक, आर/कमला मार्केट, पहाड़गंज चौक और आर/ए झंडेवालान, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर बाराखंभा रोड से गुरु तक नानक चौक, बाराखंभा रोड/टॉल्स्टॉय रोड क्रॉसिंग, जनपथ रोड/टॉल्स्टॉय मार्ग क्रॉसिंग, और आर/ए जीपीओ पर ट्रैफ‍िक डायवर्ट भी किया जा सकता है. 

 मेट्रो और बस से सफर ने की सलाह

 ट्रैफिक पुल‍िस ने आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी है क‍ि यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें. ताकि उन्हें परेशनियों का सामना न करना पड़े. इस दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए ट्रैफ‍िक पुल‍िस ने यात्रियों से अपील की है क‍ि वे उपरोक्त मार्गों से बचकर चलें और यात्रा के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा पब्‍ल‍िक ट्रांसपोर्ट खासकर मेट्रो का इस्तेमाल करे. 

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर झगड़ा, शख्स की गोद में बैठी महिला! बोली- 'हम भी बेशर्म...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget