एक्सप्लोरर

Delhi News: नींबू के बढ़ते दामों से ना हो परेशान, विटामिन सी से भरपूर इन चीज़ों को डाइट में करे शामिल, बढ़ेगी इम्यूनिटी

Delhi News: नींबू के दाम इस वक्त आसमान छू रहे है. ऐसे में अगर आपने बॉडी को नींबू के जरिए विटामिन सी नहीं दे पा रहे, तो अपनी डाइट में पपीते, लीची, अमरूद जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं.

Delhi News: मौसम चाहे  भीषण गर्मी का हो या कंपकपाती ठंड का विटामिन सी एक ऐसा विटामिन है जिसे लेने की सलाह डॉक्टर हर मौसम में देते है. क्योंकि ये विटामिन आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है, इससे ना सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है बल्कि ये आपकी स्किन, दांत, हड्डियों के लिए अच्छा होता है. हालांकि विटामिन सी का नाम सुनते ही जो सबसे पहला ख्याल आपके मन में आता है वो है नींबू का,लेकिन नींबू के बढ़ते दामों की वजह से फिलहाल आप अपने शरबत और डाइट में इसके स्वाद और खट्टेपन का लुत्फ शायद ही उठा पाए. ऐसे में हम आपको बताते है वो ऐसी कौनसी फल और सब्जियां है जिसमे विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जिसे आप नींबू के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है.

इन फलों में भी पाया जाता है विटामिन सी

अगर आप नींबू के बढ़ते दामों से परेशान हैं तो आप ऐसी कौन सी चीज है जिसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं इस सवाल के जवाब पर एम्स डॉक्टर अमरिंदर सिंह ने बताया की नींबू में अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, लेकिन इस वक्त अगर आप आप नींबू नहीं खरीद पा रहे है तो अपनी डाइट में आप पपीते को शामिल कर सकते हैं. इसमें काफी एंटीऑक्सीडेंट्स होते है.  इससे वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. पपीते के अलावा लीची, अमरूद जैसे फलों में भी विटामिन सी की अच्छी मात्रा में होती है. इन फलों के जरिए कोलेस्ट्रॉल पर भी कंट्रोल किया जा सकता है, अगर हो सके तो लोग संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी और ब्रोकोली को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है.

Corona Update: स्कूल जाने वाले बच्चों को ऐसे करें कोरोना से सतर्क, जानिए क्या है दिल्ली एनसीआर में ताजा हाल

सिर्फ नींबू ही नहीं है विकल्प

वहीं नींबू के विकल्प पर बात करते हुए दिल्ली मैक्स निदेशक डॉ मनोज कुमार ने बताया की लोगों के मन में ये वहम है की सिर्फ नींबू में ही विटामिन सी पाया जाता है जबकि इसके अलावा सभी सिट्रस फलों में उतना ही विटामिन सी मौजूद होता है.जिस लोग नींबू के विकल्प के तौर पर उसका इस्तेमाल कर सकते है.  जैसे लोग संतरा, कीवी, अमरूद, पपीता इनका इस्तेमाल कर सकते है.  डॉ मनोज ने बताया की खासतौर पर पपीता आसनी से बाजारों में मिल भी जाता है, वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉ मनोज ने बताया की लोगों को अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान देना चाहिए डाइट अच्छी रखनी चाहिए. इसके अलावा मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. चाहे इसपर फाइन नहीं लगता हो तब भी अपनी सुरक्षा के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

In Pics: कोरोना काल में दो साल बाद CM नीतीश ने दी इफ्तार पार्टी, सभी दल के नेता हुए शामिल, यहां देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget