एक्सप्लोरर

World TB Day: टीबी का इलाज है मुमकिन, बस सही समय पर कराएं इलाज, एक्सपर्ट्स से जानिए बचने के तरीके

World TB Day 2022: दुनियाभर में 24 मार्च को टीबी डे मनाया जाता है. क्या टीबी का इलाज संभव है? और इससे जुड़े मिथक और जरुरी बातें क्या है जिससे इस संक्रमण से बचा जा सके. इस खबर में पढ़िए सबकुछ.

World Tuberculosis Day 2022: दुनियाभर में आज के दिन यानी 24 मार्च को वर्ल्ड ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) डे के रूप में मनाया जाता है. टीबी एक संक्रामक रोग है. इससे ज्यादातर मामलों में फेफड़े प्रभावित होते हैं. वैसे टीबी शरीर के फेफड़े के साथ-साथ रीढ़, गुर्दे, दिमाग और कई बॉडी पार्ट्स को प्रभावित करता है. चलिए आपको बताते हैं टीबी के बारे में कुछ मिथक और महत्वपूर्ण जानकारी, जिससे इस गंभीर बीमारी से बचा जा सके.

टीबी का इलाज है मुमकिन

टीबी को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह भ्रम होता है की इसका इलाज संभव नहीं है. लेकिन डॉक्टर्स कहते हैं कि टीबी का इलाज संभव है. हेल्थ एक्सपर्ट और दिल्ली में मैक्स के निदेशक मनोज कुमार के मुताबिक टीबी का इलाज मुमकिन है. लेकिन इसका इलाज लंबा होता है. लेकिन पूरी दवाई लेने से और कोर्स पूरा होने पर लोग इससे ठीक हो जाते हैं. वहीं उन्होंने बताया की अक्सर लोगों को लगता है कि टीबी का इन्फेक्शन सिर्फ फेफड़ों तक रहता है लेकिन टीबी की समस्या पूरे शरीर के अंगों पर प्रभाव डालती है.

Delhi Pollution: 1 अगस्त से मिलने लगेगा दिल्ली के प्रदूषण का रियल टाइम डाटा, शुरू होगा मोबाइल एप

टीबी के क्या हैं लक्षण

डॉक्टर मनोज के मुताबिक टीबी में खांसी की समस्या सबसे आम है. 2 हफ्ते या 1 महीने तक अगर किसी को खांसी है तो उसे जांच करवानी चाहिए. इसके साथ ही थकान और कमजोरी, वजन का एकदम से कम होने लगना और खांसी में खून आना, भूख नहीं लगना और सीने में दर्द की शिकायत होना इसके लक्षण हैं.

गौतम बुद्ध नगर में क्या है टीबी का हाल

टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 24 मार्च को टीबी डे के रूप में मनाया जाता है. अगर गौतम बुद्ध नगर जिले की बात करें तो यहां हर महीने लगभग 700 टीबी के मामले सामने आते हैं. वहीं टीबी से मरने वालों की संख्या 2 से 3 फीसदी है. जिले के टीबी रोग अधिकारी डॉ. शिरीष जैन के मुताबिक पिछले ढाई साल यानी 2019 से अब तक लगभग 26 हजार टीबी के मामले सामने आए हैं. जैसे ही कोई मरीज इस बीमारी से संक्रमित होता है तब उसके परिवार की भी जांच कर ली जाती है. नॉर्मल टीबी हो तो वह 6 महीने में ठीक हो जाता है लेकिन इलाज छोड़ने पर यह खतरा पैदा कर देता है.

किसको होता है इससे ज्यादा खतरा

टीबी से खतरा डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा होता है. उन लोगों को खतरा ज्यादा है जो पौष्टिक आहार नहीं ले पाते और जो धूम्रपान ज्यादा करते हैं. वहीं कोरोना होने पर भी टीबी के मरीजों को ज्यादा खतरा रहता है क्योंकि बॉडी में इम्यूनिटी कम हो जाती है.

ये भी पढ़ें-

Delhi Pollution: 1 अगस्त से मिलने लगेगा दिल्ली के प्रदूषण का रियल टाइम डाटा, शुरू होगा मोबाइल एप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget