एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में जल्द खुल सकतें है स्पेशल बार, वाइन और बियर की जाएंगी सर्व, लाइसेंस फीस भी होगी बेहद कम

दिल्ली में जल्द ही सॉफ्ट शराब जैसे बियर और वाइन सर्व करने के लिए स्पेशल बार खुल सकते हैं. खास बात ये है कि इनकी लाइसेंस फीस काफी कम होगी.

Special Bars in Delhi: दिल्ली में जल्द ही स्पेशल बार (Special Bars) खुल सकते हैं. इन बार में सॉफ्ट शराब (Soft Liquor) जैसे की बियर और वाइन ही सर्व की जाएगी. दिल्ली आबकारी नीति 2022, (Delhi Excise Policy 2022)  जिसे लेफ्टिनेंट गवर्नर की मंजूरी के बाद लागू किए जाने की संभावना है, में एक प्रावधान है जिसके मुताबिक ऐसे स्पेशल बार बेहद कम लाइसेंस फीस का भुगतान करके काम कर सकते हैं.

फाइव स्टार होटलों में स्वतंत्र बार को लाइसेंस देने का भी सुझाव

बता दें कि पिछले साल की आबकारी नीति के कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए इस साल की शुरुआत में सरकार द्वारा मंत्रियों का समूह गठित किया गया था. मंत्रियों के समूह (Group of Ministers) ने फाइव स्टार होटलों में स्वतंत्र बार को लाइसेंस देने का भी सुझाव दिया है.

सॉफ्ट शराब सर्व करने के लिए स्पेशल लाइसेंस दिए जाएंगे

टीओआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों ने कहा है कि ज्यादातर प्रस्तावों से रेस्तरां क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी, जो कोविड के दौरान लगाए गए लॉकडाउन और प्रतिबंधों से काफी  प्रभावित हुआ था. अधिकारियों के अनुसार, उद्यमों को केवल सॉफ्ट शराब, जैसे बीयर और वाइन परोसने के लिए बार खोलने के लिए विशेष लाइसेंस दिए जाएंगे. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के बार पहले भी मौजूद थे लेकिन पिछली सरकारों ने बंद कर दिए थे. अब 3 बजे तक बार और रेस्तरां खोलने की अनुमति के साथ, सॉफ्ट शराब सर्व करने वालों के बेहद लोकप्रिय होने की संभावना है.

स्पेशल बार की लाइसेंस फीस होगी बेहद कम

एक अधिकारी ने कहा कि, “चूंकि सॉफ्ट शराब परोसने वाले ऐसे बार के लिए लाइसेंस फीस नॉर्मल फीस का सिर्फ 50% होगी तो इससे छोटे रेस्तरां और कैफे को काफी फायदा होगा लाइसेंस प्राप्त करना आर्थिक रूप से आसान हो जाएगा और वे शराब और बीयर की कीमतों को कम करने के बारे में सोच सकते हैं. ”

Draught बियर की अवेलिबिलिटी सुनिश्चित की जाएगी

वहीं बड़ी संख्या में बार Draught बियर उपलब्ध कराने की समस्या का सामना कर रहे हैं इसे देखते हुए जीओएम ने सुझाव दिया है कि आबकारी विभाग इसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक अलग तंत्र के साथ आए. Draught बियर एक बेहद पॉपुलर सेगमेंट है और इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इसकी अनुपलब्धता रेस्टो-बार में बिक्री को प्रभावित करती है. उन्होंने कहा कि 17 नवंबर, 2021 के बाद से दिल्ली में Draught बियर का पंजीकरण नहीं हुआ है, जब दिल्ली आबकारी नीति, 2021 के तहत राजधानी में नई शराब की दुकानों का पंजीकरण शुरू हुआ था.

माइक्रोब्रेवरीज पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का भी है प्रस्ताव

नई नीति में, आबकारी विभाग ने, जीओएम की सिफारिश पर, माइक्रोब्रेवरीज पर एक्साइज ड्यूटी को घटाकर 30 रुपये प्रति बल्क लीटर करने और इसे हरियाणा के बराबर लाने का भी प्रस्ताव किया है. माइक्रोब्रेवरीज भी एक बेहद पॉपुलर सेगमेंट है और इसे भी सॉफ्ट Liquor माना जाता है.  अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से इस क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में भी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें

Delhi: किशोरों की शरारतों को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहा था शख्स, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में घर बैठे ही बिजली सब्सिडी के लिए एप के जरिए होगा आवेदन, उपभोक्ता जुलाई से करेंगे रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
Sonam Wangchuk Hospitalised LIVE: डिहाइड्रेशन की वजह से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
Live: डिहाइड्रेशन की वजह से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget