एक्सप्लोरर

Delhi: 'पावर' मिलने के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, इस विभाग के सचिव को बदला, LG को भेजा प्रस्ताव

Delhi Transfer Posting: दिल्ली सरकार ने अनिल कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा है. दिल्ली सर्विसेज विभाग के सचिव के तौर पर उनका नाम मंजूरी के लिए भेजा गया है.

Delhi News: आशीष मोरे की जगह अब अनिल कुमार सिंह सर्विसेस विभाग के सचिव होंगे. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सर्विसेज विभाग के सचिव को बदलने का प्रस्ताव उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भेजा है. आशीष मोरे की जगह अनिल कुमार सिंह का नाम दिल्ली सरकार ने भेजा है. दरअसल, बुधवार (17 मई) को सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में अधिकारियों ने सर्विस सेक्रेटरी को हटाए जाने के मामले में सहमति जताई. इसके बाद दिल्ली सरकार ने सर्विस सेक्रेटरी आशीष मोरे को हटाकर अनिल कुमार सिंह को सर्विस सेक्रेटरी बनाने का प्रस्ताव उप राज्यपाल को भेजा. 

उपराज्यपाल सलाह मानने को लेकर बाध्य

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल में अपने एक फैसले में कहा था कि दिल्ली सरकार के पास सेवा मामलों के संबंध में विधायी शक्तियां हैं और उपराज्यपाल मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह को लेकर बाध्य हैं. इससे पहले दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों के तबादले और तैनाती के संबंध में फैसले उप राज्यपाल लेते थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कुछ घंटे बाद 11 मई को दिल्ली सरकार ने आशीष मोरे को पद से हटा दिया था. 

Delhi: राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी 'गंभीर' श्रेणी के करीब, जानें कितना रहा न्यूनतम तापमान?

बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार ने सर्विसेज विभाग के सचिव आशीष मोरे को नोटिस दिया था. दिल्ली कैबिनेट में सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक आशीष मोरे ने अप्रत्याशित रूप से मंत्री कार्यालय को सूचित किए बिना सचिवालय छोड़ दिया और उनका फोन भी स्विच ऑफ हो गया था. उन पर बिना बताए दफ्तर छोड़ने और फोन न रिसीव करने और उसे स्विच ऑफ करने का संगीन आरोप लगे. 

दिल्ली सरकार द्वारा जारी नोटिस में नोटिस में कहा गया था कि मोरे ने नए सचिव की तैनाती के लिए फाइल पेश करने के निर्देश दिए गए थे, उन्होंने इस पर सहमति भी जताई थी, लेकिन वह बिना किसी सूचना के सचिवालय से चले गए. नोटिस में आशीष मोरे ने जानबूझकर फोन कॉल का जवाब नहीं देने का भी आरोप है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget