एक्सप्लोरर

दिल्ली में सरकार गठन से पहले सीनियर BJP नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात?

Delhi News: दिल्ली बीजेपी ने एक बयान जारी कर बताया है कि सभी विधायकों को अपनी कार्यशैली में पूरी पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए. समय बर्बाद किए बगैर विकसित दिल्ली बनाने के प्रयास में सभी जुट जाएं.

Delhi BJP News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 26 साल बाद मिली जीत के अगले दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की. वरिष्ठ नेताओं ने नव​निर्वचित विधायकों को उनकी राजनीतिक और सार्वजनिक जिम्मेदारियों के बारे में बताया. बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी का सफाया करते हुए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को करारा झटका दिया, जिसका शीर्ष नेतृत्व चुनाव हार गया या मुश्किल से चल पाया. 

दिल्ली के पंत मार्ग स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में रविवार को उत्सव का नजारा था, जहां मिठाइयां बांटी गईं और नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों का पारंपरिक उत्तराखंडी संगीत और कार्यकर्ताओं और समर्थकों की जय-जयकार के बीच स्वागत किया गया. 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष, दिल्ली बीजेपी प्रभारी बैजयंत पांडा, दिल्ली बीजेपी महासचिव (संगठन) पवन राणा और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य ने विधायकों से बातचीत की. 

ट्रांसपेरेंसी पर जोर 

दिल्ली बीजेपी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी विधायकों को अपनी कार्यशैली में पूरी पारदर्शिता (ट्रांसपेरेंसी) बनाए रखनी चाहिए. बैठकों के दौरान नेताओं ने शनिवार शाम को दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय संदेश की ओर ध्यान आकर्षित किया. साथ ही कहा कि बिना समय बर्बाद किए एक विकसित दिल्ली बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए. 

पानी, सीवेज और यमुना की सफाई टॉप प्रोयोरिटी 

दरअसल, ​शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद रविवार शाम को दिल्ली के बीजेपी विधायकों की बैठक हुई. बैठक के बाद दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि बैठक में पानी, सीवेज और यमुना जल की सफाई पर चर्चा हुई. यह फैसला लिया गया कि इन कामों को प्राथमिकता स्तर करने की जरूरत है. 

दिल्ली पार्टी को बहुमत मिलने के बाद बीजेपी विधायकों की यह पहली बैठक थी. बैठक के बाद प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने अलग-अलग जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की. 

मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली के अनुभवी नेताओं में से एक हैं. उनकी राजनीतिक समझ उन्हें स्पीकर पद के लिए मजबूत उम्मीदवार बनाता है. स्पीकर के रूप में उनकी नियुक्ति से विधानसभा की कार्यवाही में संतुलन और निष्पक्षता की उम्मीद की जा रही है. अगर वह स्पीकर बनते हैं, तो वह कई नजरिए से पार्टी और दिल्ली वालों के लिए लाभकारी साबित होंगे. 

अजय महावर ने दूसरी बार घोंडा में लहराया BJP का परचम, पानी और यमुना की सफाई के लिए बताया एजेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget