एक्सप्लोरर

Delhi Crime: दिल्ली में ‘रैपर’ ने कैब चालक को गोली मारकर की लूटपाट, अयोध्या से गिरफ्तार

Delhi Crime News: अयोध्या निवासी असफल रैपर राजवंश ने पुलिस को बताया कि उसने तमिलनाडु के एक निजी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है. कम समय में पैसा कमाने के लालच में भटक गया. 

Delhi Crime Latest News: देश की राजधानी दिल्ली में कैब चालक से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) आरोपी को यूपी के अयोध्या से गिरफ्तार किया है. आरोपी बीटेक पास है और उसने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक कैब चालक से लूट के आरोप में इंजीनियर से ‘रैपर’ (रैप गायक) बने व्यक्ति को अयोध्या से गिरफ्तार किया है. साउ​थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने कहा कि कैब चालक को आरोपी ने गोली मारकर घायल कर दिया. आरोपी की पहचान अयोध्या के मूल निवासी आर्यन राजवंश के रूप में हुई है.

बंदूक के बल पर लूटा मोबाइल

डीसीपी राजेश देव के मुताबिक यह घटना सोमवार रात श्रीनिवास पुरी में एक पेट्रोल पंप के पास की है. देव ने कहा कि राजवंश ने कथित तौर पर एक कैब चालक का मोबाइल फोन लूट लिया और उस पर गोली चलाने के बाद भाग गया. 

घायल चालक को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसने पुलिस को बताया कि राजवंश ने आईएसबीटी कश्मीरी गेट जाने के लिए द्वारका मोड़ से उसकी कैब किराए पर ली थी, लेकिन बंदूक के बल पर उसका मोबाइल फोन लूट लिया.

रैपर बोला- 'इसलिए बना अपराधी' 

दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद राजवंश ने पुलिस को बताया कि उसने तमिलनाडु के एक निजी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है. उन्होंने बताया कि कोर्स पूरा करने के बाद राजवंश ‘रैपर’ बन गया और अपने गाने सोशल मीडिया पर रिलीज करने लगे, लेकिन, उसे इसमें ज्यादा सफलता नहीं मिली और पैसे की कमी होने लगी. पैसे की कमी को पूरा करने के लिए क्राइम की दुनिया में आ गया.

Delhi News: देवेंद्र यादव का BJP-AAP पर हमला, कहा- 'दिल्ली में सुशासन के लिए लोगों को एक बार फिर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget