एक्सप्लोरर

Delhi News: देवेंद्र यादव का BJP-AAP पर हमला, कहा- 'दिल्ली में सुशासन के लिए लोगों को एक बार फिर...'

Delhi Politics: DPCC अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में सुशासन के लिए लोग एक बार फिर कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं. 10 सालों से दोनों पार्टी के नेताओं ने लोगों को सुविधाओं से वंचित रखा.

Delhi Latest News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने 25 जून को पार्टी की आदर्श नगर और करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी समिति की बैठकों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के सुझाव कार्यकर्ताओं से लिए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि हाल के लोकसभा चुनावों में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों को रुझान बढ़ना उत्साहजनक संकेत है, क्योंकि लोग एक बार फिर दिल्ली में सुशासन के लिए पार्टी की तरफ देख रहे हैं. 

'लोगों को कांग्रेस के अच्छे दिन याद हैं'

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा कि जब कांग्रेस 15 साल तक दिल्ली में सत्ता में थी, तब राष्ट्रीय राजधानी में अभूतपूर्व विकास हुए और लोगों को आज भी वे ‘अच्छे दिन’ याद हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्लीवासियों को अब पीने योग्य पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. बार-बार बिजली कटौती, जलभराव और वायु एवं जल प्रदूषण ने उनका जीवन दयनीय बना दिया है.

'जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत'

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ नियमित रूप से चर्चा होगी, जिससे दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी. देवेन्द्र यादव ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें दिल्ली की जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के साथ-साथ दोहरी लड़ाई लड़नी है. 

पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और केन्द्र में भाजपा सरकार झूठी और बेबुनियाद घोषणाएं करके दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहीं है. जबकि दोनो पार्टियों ने दिल्ली के बुनियादी विकास, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी बेसिक जरुरतों में सुधार करने के लिए कुछ नहीं किया है.  

बेरोजगारी और महंगाई अहम समस्या - डीपीसीसी अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि हमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ ज्वलंत मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, जेजे कॉलोनी, पुनर्वास कालोनियों और अनाधिकृत कालोनियों में बुनियादी सुविधाओं दिलाने और बीजेपी और आम आदमी पार्टी की नाकामियों और झूठे वायदों को उजागर करना होगा.

Delhi Weather: अब उमस छुड़ा रहे दिल्ली वालों के पसीने, येलो अलर्ट जारी, जानें- कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget