एक्सप्लोरर

Dwarka Rape: दिल्ली के द्वारका में पिस्टल की नोक पर गैंगरेप पीड़िता से रेप, फिर बिल्डिंग से नीचे फेंका

Delhi Rape Case: दिल्ली पुलिस ने बताया कि फरवरी में लड़की से साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और उसने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. 

Delhi Dwarka Rape Case: देश राजधानी दिल्ली के द्वारका से नाबालिग लड़की से हैवानियत का खेल खेलने के बाद उसे बहुमंजिली इमारत से नीचे फेंकने का घिनौना मामला सामने आया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में बंदूक दिखाकर 16 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर रेप करने के बाद उसे इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया. 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की के नीचे गिरने से लड़की के पैरों में फ्रेक्चर हो गया और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को उस समय हुई जब पीड़िता का पड़ोसी उसके घर में जबरन घुस गया.

नाबालिग को पांचवीं मंजिल से फेंका

दिल्ली पुलिस के अनुसार घटना के वक्त लड़की के माता-पिता घर में नहीं थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की को पास की एक इमारत में ले गया, जहां उसने नाबालिग से रेप किया और उसे इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया. पीड़िता की काउंसलिंग कर उसका बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके साथ रेप किया गया.

रेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (2) (बंधक बनाना), 65 (1) (16 साल से कम उम्र की युवती से रेप), 109 (1) (हत्या का प्रयास) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया है कि पीड़िता बार-बार अपना बयान बदल रही है. पुलिस की टीमें पूरे मामले की जांच कर रही है. ताकि घटनाक्रम को समझा जा सके. 

फरवरी में हुआ था पीड़िता से गैंगरेप

दिल्ली पुलिस ने बताया कि फरवरी में लड़की से साथ कथित रूप से सामूहिक रेप हुआ था और उसने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. हमने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था. हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. हालिया मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.

'विफलता से ध्यान भटकाने के लिए LG-BJP का षडयंत्र', PWD भ्रष्टाचार में CBI जांच की मंजूरी पर AAP का पलटवार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget