एक्सप्लोरर

दिल्ली में मानसूनी बारिश से आफत, जलजमाव से सड़कों पर हाहाकार, लोगों की बढ़ी परेशानी

Delhi Rains: दिल्ली में मानसून के बावजूद उमस है.बारिश से राहत मिलती है, पर सड़कें जलमग्न हो जाती हैं. जखीरा अंडरपास और फिरोजशाह रोड जैसे इलाकों में भारी जलजमाव है, जिससे यातायात बाधित है.

राजधानी दिल्ली में मानसून आने बाद भी इस बार लोगो को उमसभरी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है. लेकिन जब मौसम मेहरबान होता है तो बारिश के बाद लोगो को उमसभरी गर्मी से जहां एक ओर राहत मिलती है तो वहीं दूसरी ओर सड़कों और अंडरपास में बारिश के बाद हुए जमा पानी से राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है.

मंगलवार (29 जुलाई) को सुबह से रुक-रुक हो रही झामझम बारिश से मुख्य सड़क के साथ इलाके के भी सड़क और अंडरपासों में बड़े पैमाने पर जलजमाव की स्थिति को पैदा कर दिया है. सुबह से झमाझम बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी है.

राजधानी दिल्ली के बहुचर्चित जखीरा अंडरपास में जलजमाव हो गया. इसमें पैदल तो चलना दूर कोई बाइक, कार या बस ट्रक भी नहीं गुजर सकती है. सरकारी सिविक एजेंसियों के द्वारा साल दर साल यही दाबे किये जाते आ रहे हैं कि बारिश से बाद दिल्ली की सड़कों और अंडरपासों में पानी जमा नही होगा, लेकिन ये दाबे तब खोखले साबित होते हैं जब इस तरह से जलजमाव होता है.

सफाई की पूरी जिम्मेदारी NDMC की होती है

जलजमाव का दूसरी तस्वीर आपको दिल्ली का सबसे सुरक्षित इलाका लुटियन जोन का दिखाते हैं. ये नजारा है नई दिल्ली के फ़िरोजशाह रोड़ का है. यहाँ पहले आम आदमी पार्टी की मुख्य ऑफिस हुआ करती थी अब सांसद और विधायक समेत कई अन्य छोटी-छोटी पार्टियों के ऑफिस हैं. आप तस्वीर में देख सकते हैं कि किस तरह सड़क पूरी तरह से बारिश के जमा हुए पानी से लबालब भरा हुआ है.

1 फुट से डेढ़ फुट तक अगर सड़क पर जलजमाव हो जाये तो इस जलजमाव वाले इलाके से गुजरने वाली सभी गाड़िया बंद होना शुरू हो जाती है. इस क्षेत्र का सड़क, सीवर नाले के सफाई की पूरी जिम्मेवारी NDMC की होती है.

ऑफिस पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है

आज कामकाज वाले लोगो के लिए सप्ताह का दूसरा दिन है सभी रोजाना की तरह आज भी रमेश अरोड़ा समेत हजारो लोग अपने घरों से ऑफिस जाने के लिए इस भरोसे निकले की मौजदा 4 इंजिन की सरकार ने चुनाव के समय और सरकार बनने के बाद दाबा किया था कि इस बार बारिश के बाद सड़कों पर जल -जमाव नही होगी, लेकिन सभी को निराशा हाथ लगी.

बारिश के जगह -जगह जलजमाव दिखा. लोगो को अपने ऑफिस जाने में बारिश के बाद हुए जलजमाव से निकल ऑफिस पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. जहां 10-30 मिनट ऑफिस जमे में लगते थे आज डेढ़ से 3 घंटे लग रहे हैं.

जलजमाव से राहत पहुचाने के लिए मौजदा सरकार और उनकी सिविक एजेंसी इस बार बारिश के बाद जगह जगह सड़कों और अंडर पास में हो रहे जलजमाव से लोगो को राहत देने के लिए पम्प द्वारा टेम्प्रोरी राहत पहुंचाते दिख रही है, जो लोगो के नाकाफी साबित होती दिख रही है. क्या दिल्ली में आने वाली किसी भी पार्टी की कोई भी सरकार इस परेशानी से स्थायी रूप से राहत नहीं दिला पायेगी? ये जनता का सवाल है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget