एक्सप्लोरर

Delhi Rains: दिल्ली में रात को अचनाक बदला मौसम, हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Delhi Rain Update: दिल्ली में गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है. राष्ट्रीय राजधानी और आस पास के कुछ इलाकों में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Delhi Weather Forecast: दिल्ली के मौसम में बुधवार (5 जून) शाम को अचानक बदलाव आया. राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास कई हिस्सों में बारिश हुई है, जिससे यहां के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग स्थानों सहित आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिन में दिल्ली के कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रही. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है.

दिल्ली में अलग-अलग जगहों का तापमान

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 10 बजे हवा में नमी का स्तर 33 फीसदी दर्ज किया गया. बुधवार को सापेक्ष आर्द्रता 22 फीसदी से 33 फीसदी के बीच रही. दिल्ली में, अन्य मौसम केंद्रों में अलग-अलग तापमान दर्ज किया. नजफगढ़ में 46.4 डिग्री सेल्सियस, नरेला में 46.3 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 45 डिग्री सेल्सियस, रिज में 44.3 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

6 जून को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने गुरुवार (6 जून) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही धूल भरी आंधी या तूफान के साथ-साथ बहुत हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: वादे के अनुसार अपना सिर मुंडाएंगे सोमनाथ भारती? हार के बाद AAP के नेता ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली: दशहरा ग्राउंड हादसे में महिला की मौत, परिजन ने कहा- 'हमें न्याय चाहिए'
दिल्ली: दशहरा ग्राउंड हादसे में महिला की मौत, परिजन ने कहा- 'हमें न्याय चाहिए'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget