एक्सप्लोरर

वादे के अनुसार अपना सिर मुंडाएंगे सोमनाथ भारती? हार के बाद AAP के नेता ने दिया ये जवाब

Delhi Lok Sabha Elections Result: आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं. अपनी हार के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और इस दौरान बीजेपी पर हमलावर नजर आए.

Delhi News: सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की एक भी लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं जीत पाई. सातों सीटें बीजेपी के खाते में चली गईं. वहीं, चुनाव के नतीजे आने से पहले आप नेता सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) ने कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बने तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे. अब जब एनडीए को बहुमत मिल गई है तो सोमनाथ भारती से पूछा जा रहा है कि वह अपना सिर कब मुंडवाएंगे?

सोमनाथ भारती के इसी वादे को लेकर जब समाचार एजेंसी एएनआई ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी जी से मुझे तकलीफ नहीं है बल्कि उन्होंने शासन के दौरान जो अपने हुनर दिखाए हैं, इससे तकलीफ है...जनता ने उनको 240 सीट दिया और जनता ने उनको प्रधानमंत्री बनने का जनादेश नहीं दिया है. यह बात मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं.  उन्हें 160 सीट नहीं मिल पाई, नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए क्योंकि दायित्व जनता उनको नहीं देना चाहती थी. ''

सिर मुंडाने के बयान पर सोमनाथ भारती ने दी यह दलील
भारती ने कहा, ''जहां तक सिर मुंडवाने की बात तो मैं सनातनी हूं और घर में जब मृत्यु होती है तब मुंडन करवाया जाता है, अगर बीजेपी को 272 सीट आती तब मैं मानता कि जनता ने पीएम बनने का जनादेश दिया है. जनादेश से वह बहुत नीचे हैं. तब मैं मानता कि लोकतंत्र की हत्या हुई है, किसी की मौत हो तब संस्कार के बाद मुंडन कराया जाता है. इसलिए मैंने यह बात कही थी. नरेंद्र मोदी को स्वीकार करना चाहिए कि देश की जनता ने उन्हें जनादेश नहीं दिया है.'' दिल्ली की तीन सीट पर कांग्रेस और चार पर आप ने चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट पर इंडिया गठबंधन नहीं जीत पाई. यहां तक कि सोमनाथ भारती नई दिल्ली सीट पर बांसुरी स्वराज से हार गए. 

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत भी बढ़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget