एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण, GRAP-4 लागू, 10वीं-12वीं को छोड़ सभी क्लास की पढ़ाई ऑनलाइन

Delhi Air Pollution News: दिल्ली में वायु प्रदूषण से हालात बिगड़ने के बाद आज से ग्रैप-4 (GRAP-4) लागू कर दिया गया है. अब बोर्ड की कक्षाओं को छोड़कर सभी क्लासेज ऑनलाइन मोड में होगी.

Delhi AQI Today: दिल्ली में वायु प्रदूषण जानलेवा स्तर तक पहुंचने के बाद सोमवार से ग्रैप-4 (GRAP-4)  लागू कर दिया गया है. आज से सिर्फ 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए ऑफलाइन मोड में स्कूल खुलेंगी. अन्य सभी कक्षाओं के लिए आज से ऑनलाइन मोड में पढ़ाई होगी. 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया के एक्स पर कहा कि सोमवार से GRAP-4 लागू होने के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के अलावा सभी छात्रों के लिए ​ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी गई हैं. अगले आदेश तक सभी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करेंगे.

दिल्ली सरकार की ओर से यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब लगातार पांचवें दिन भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. यह घोषणा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के चौथे चरण के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए कड़े प्रदूषण नियंत्रण उपायों को लागू करने के कुछ घंटों बाद की गई. 

ग्रैप-4 का चौथा चरण सोमवार सुबह आठ बजे से प्रभावी हो गया है. बता दें कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया था. दिल्ली में एक्यूआई शाम चार बजे 441 दर्ज किया गया, जो प्रतिकूल मौसम के कारण शाम सात बजे तक बढ़कर 457 हो गया. 

एक्यूआई 1200 के पास 

दिल्ली में सोमवार को प्रदूषण और ज्यादा जानलेवा हो गया है. दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 700 से ज्यादा है. मुंडका में सबसे ज्यादा एक्यूआई 1185 और जहांगीरपुरी में 1040 दर्ज किया गया है. 

ग्रैप-4 लागू होने के बाद इन शर्तों का करना होगा पालन

  • सीएमक्यूएम के आदेश के मुताबिक, 'आज से आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले या स्वच्छ ईंधन (एलएनजी/सीएनजी/बीएस-छह डीजल/इलेक्ट्रिक) का उपयोग करने वाले ट्रकों को छोड़कर किसी भी ट्रक को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि नौवीं और 11वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं अगले आदेश तक न हों.
  • शिक्षा निदेशालय ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘दिल्ली में शिक्षा निदेशालय, एमसीडी (दिल्ली नगर निगम), एनडीएमसी (नई दिल्ली नगर पालिका परिषद) और डीसीबी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व गैर-सहायता प्राप्त निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है कि नौवीं और 11वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूल 18 नवंबर से अगले आदेश तक बंद कर दिये जाएं.’’
  • शिक्षा निदेशालय के परिपत्र के मुताबिक 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं जारी रहेंगी. 

Delhi Pollution: दिल्ली में खतरनाक लेवल तक पहुंचा वायु प्रदूषण, मुंडका इलाके में AQI 1200 के पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, रेस्क्यू जारी
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, रेस्क्यू जारी
दिल्ली मेट्रो में होगी बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षा, 5 ट्रेनों में लगा नया सिस्टम
दिल्ली मेट्रो में होगी बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षा, 5 ट्रेनों में लगा नया सिस्टम
अंकिता भंडारी के माता-पिता का राजघाट पर धरना, पुलिस ने हटाया
अंकिता भंडारी के माता-पिता का राजघाट पर धरना, पुलिस ने हटाया
CAIT का राहुल गांधी को पत्र, पूछा- विरोध का अधिकार आजीविका के अधिकार से कैसे बड़ा?
CAIT का राहुल गांधी को पत्र, पूछा- विरोध का अधिकार आजीविका के अधिकार से कैसे बड़ा?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget