एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में फिर लागू हुई ग्रेप 3 की पाबंदियां, बुनियादी सेवाओं सहित डिफेंस से जुड़ी परियोजनाएं बैन से बाहर 

Delhi AQI News: सीएक्यूएम ने प्रदूषण (Delhi AQI Level) के स्तर को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के शहरों में ग्रेप-3 की आठ सूत्रीय प्रावधानों लागू करने का आदेश दिया. 

Delhi Air Pollution News: देश की राजधानी दिल्ली में कुछ हफ्तों की राहत के बाद एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है. दिल्ली का AQI 400 से पार हो चुका है. जिसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की सब-कमेटी ने 22 दिसंबर को एक आपात बैठक की, जिसमें प्रदूषण की स्थित की समीक्षा के बाद CAQM ने तीन हफ्तों के बाद एक बार फिर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप)-3 की आठ सूत्रीय प्रावधानों और प्रतिबंधों को लागू कर दिया है.

इन परियोजनाओं के कामकाज पर नहीं पड़ेगा असर

ग्रेप 3 की पाबंदियों के अनुसार दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कंस्ट्रक्शन, डेमोलिशन, स्टोन क्रशर एवं हॉट मिक्स प्लांट के संचालन पर रोक लगा दी गई है. हालांकि, CAQM ने कंस्ट्रक्शन वर्क पर लगाई गई रोक से बुनियादी सेवाओं और सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को छूट दी है. इसके अलावा प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, फर्नीचर, इंटीरियर से संबंधित कार्य किए जा सकेंगे. 

BS-3 पेट्रोल, BS-4 डीजल चा पहिया वाहन पर रोक

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर के चार जिलों गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, फरीदाबाद और गुरुग्राम में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल की कारों पर रोक के लिए संबंधित राज्य सरकारों को निर्देश दिया है. वहीं, इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इन वाहनों के परिचालन पर दिल्ली में रोक लगा दी है. प्रदूषण की स्थित को देखते हुए आयोग ने कहा कि यदि दिल्ली और एनसीआर से संबंधित राज्य सरकार चाहें तो पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद कर आनलाइन कक्षा चलाने का फैसला ले सकती हैं.

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही एयर इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी देखी गई. सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई 397 था, जो दोपहर 1 बजकर पांच मिनट पर बढ़कर 400 और शाम छह बजे बढ़कर एयर इंडेक्स 418 पर पहुंच गया था.

एलजी के आदेश से सकते में अफसर, अब दिल्ली वाले घर बैठे कर सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत, जानें कैसे?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget