एक्सप्लोरर

Delhi News: दिवाली से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 1400 किलो पटाखों के साथ पांच गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दिवाली से पहले अलग-अलग जगहों से 1,400 किलोग्राम से अधिक पटाखों को जब्त किया है. इसके साथ ही 5 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है.

Delhi News: दिल्ली में दिवाली से पहले पुलिस ने तीन अलग-अलग अभियानों में राष्ट्रीय राजधानी में 1,400 किलोग्राम से अधिक पटाखों को जब्त किया. साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह अभियान उत्तर पश्चिम, दक्षिणपूर्व और दक्षिण जिलों की पुलिस टीमों ने चलाया था.

अलग-अलग जगहों पर हुई छापेमारी
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे कन्हैया नगर में अवैध पटाखों की बिक्री की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने त्रि नगर के कन्हैया नगर निवासी मोहित गुप्ता (22) को पटाखों से भरा बैग ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया. नॉर्थवेस्ट की डिप्टी कमिश्नर उषा रंगनानी ने कहा कि मोहित गुप्ता ने खुलासा किया कि वह एक ग्राहक को पटाखे देने के लिए वहां आया था. उसने आगे बताया कि उन्होंने पिछले साल गाजियाबाद के एक डीलर से इन पटाखों को थोक में खरीदा था और उन्हें अपने घर में रखा था.

पुलिस ने कहा कि उसके घर पर छापेमारी की गई जहां से 570 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए. वहीं दक्षिण जिला पुलिस ने मंगलवार को दिनेश चंद (63) को मदनगीर के सेंट्रल मार्केट में उसकी दुकान में भारी मात्रा में पटाखे रखने के आरोप में गिरफ्तार किया. वहीं साउथ दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर चंदन चौधरी ने बताया कि दिनेश चंद की दुकान से कुल 250 किलोग्राम बैन पटाखे बरामद किए गए. 

वाहन चेकिंग में जब्त हुए पटाखे
इसी तरह एक गुप्त सूचना के आधार पर दक्षिण पूर्व जिला पुलिस ने मंगलवार को अमर कॉलोनी में सपना सिनेमा के पास एक कार और एक ऑटो-रिक्शा को रोका गया. साउथईस्ट की डिप्टी कमिश्नर ईशा पांडे ने बताया कि वाहनों की जांच करने पर शुभम गुप्ता (24) और पवन अरोड़ा (24) के कब्जे से 217.48 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने कोटला मुबारकपुर के एक स्टोर से अवैध पटाखे खरीदे थे.

DPCC ने लगाया है प्रतिबंध
डीसीपी ने कहा कि शुभम और पवन के कहने पर छापेमारी की गई जहां 423.35 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए गए और दुकान के मालिक गोपाल दास (64) को गिरफ्तार किया गया. वहीं गोपाल दास ने खुलासा किया कि वह अपनी दुकान से अवैध पटाखे बेचते है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने 1 जनवरी 2023 तक राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण बैन लगाने का आदेश दिया है. साथ ही आदेश में कहा गया है कि बैन पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी लागू है.

ये भी पढ़ें-

मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर पीएल पुनिया बोले- परिवारवाद का आरोप लगाने वालों को मिला मुंह तोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget