एक्सप्लोरर

700 लड़कियों से बातचीत, प्राइवेट वीडियो के नाम पर कइयों से ठगी! दिल्ली पुलिस की पकड़ में आया शातिर

Delhi Crime: दिल्ली में एक शातिर ठग ने पहले महिला से दोस्ती की. फिर उससे प्राइवेट वीडियो मांगा और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के वेस्ट जिले पुलिस की साइबर टीम ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को अमेरिका का मॉडल बताकर महिलाओं को जाल में फंसाता था और उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे जबरन पैसे वसूलता था. पुलिस के मुताबिक तुषार बिष्ट नाम के आरोपी ने वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर बंम्बल, शेयरचैट और अन्य चैटिंग ऐप्स पर फेक प्रोफाइल बनाई थी. 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को यूएस बेस्ड मॉडल बताकर 18 से 30 साल की लड़कियों से दोस्ती करता था. लड़कियों का भरोसा जीतने के बाद वो उनसे प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो मंगवाता था. जैसे ही लड़कियां अपनी प्राइवेट तस्वीरें भेजतीं, आरोपी उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता था. अगर कोई लड़की पैसे देने से मना करती, तो वो धमकी देता था कि उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा या किसी को बेच देगा. 

पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा

गिरफ्तारी के बाद तुषार से पूछताछ की गई तो पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पूछताछ में तुषार ने बताया कि उसने बम्बल पर 500 और शेयरचैट और व्हाट्सएप पर करीब 200 लड़कियों से संपर्क किया. उसके मोबाइल में कई महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं. 

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने 13 दिसंबर 2024 को साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. छात्रा ने बताया कि उसने जनवरी 2024 में बंम्बल ऐप पर एक शख्स से दोस्ती की थी. आरोपी ने खुद को US बेस्ड मॉडल बताया था. दोस्ती के बाद दोनों ने शेयरचैट और व्हाट्सएप पर बात करनी शुरू की. धीरे-धीरे आरोपी ने छात्रा से उसकी प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो मांगे.

इसके बाद आरोपी ने छात्रा की वीडियो भेजकर उसे ब्लैकमेल किया और पैसे मांगे. दबाव में आकर छात्रा ने थोड़ी रकम दे दी, लेकिन आरोपी की मांग बढ़ती गई. परेशान होकर छात्रा ने अपने परिवार को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. 

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी की पहचान तुषार बिष्ट के रूप में की. वो शकरपुर, दिल्ली का रहने वाला है. उसके पास से एक मोबाइल, 13 क्रेडिट कार्ड और कई लड़कियों का डेटा बरामद हुआ. तुषार ने बीबीए किया है और नोएडा की एक कंपनी में काम कर रहा था. जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: ‘प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर शरीफ भेजी चादर पर तत्काल लगे रोक’; कोर्ट पहुंची हिंदू सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget