एक्सप्लोरर

दिल्ली में 'ढोलबाज गैंग' का पर्दाफाश, पहले महिलाओं को ऑटो में बिठाते थे और फिर लूट लेते थे गहने

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस अपनी सतर्कता से बदमाशों को पकड़ने में सफल रही. शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने शातिर चोरों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो ज्यादातर महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे.

Delhi Crime News: दिल्ली के शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने शातिर चोरों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो इलाके में टीएसआर (ऑटो) लेकर घूमते थे और उसमें सवारी को बिठा कर उनके कीमती सामानों एवं गहनों पर हाथ साफ कर देते थे. इन शातिर चोरों के कुख्यात गिरोह का नाम 'ढोलबाज गैंग' है जो ज्यादातर महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे.

दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ एक ऑटो रिक्शा (TSR) भी बरामद किया है, जिसका उपयोग अपराध को अंजाम देने के लिए किया जाता था.

घटना का विवरण
डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि, 21 मार्च 2025 को विवेक विहार थाना की पुलिस को दी गई शिकायत में एक महिला शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह एक TSR में यात्रा कर रही थी, तब ऑटो ड्राइवर और उसके साथियों ने उसकी ज्वेलरी और कीमती सामान चोरी कर लिया. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई.

ऐसे पहुंची पुलिस शातिर चोरों तक
इसके लिए एएसबी सेल की एक विशेष टीम बनाई गई, जिसका नेतृत्व एसआई भुमेश्वर यादव ने किया. टीम में एएसआई राजकुमार, एचसी कुमार दिव्य वत्स, एचसी सचिन, एचसी नवदीप, एचसी सोनू, एचसी अमित, एचसी मनीष, कांस्टेबल अभिषेक, कांस्टेबल अंकित और कांस्टेबल सौरव शामिल थे.

टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर अपराध में इस्तेमाल किए गए TSR का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया. जांच में पता चला कि यह TSR पहले पंकज नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत था, जिसने इसे संजय गुप्ता को बेचा था. आगे की जांच में संजय गुप्ता ने इसे शहादत नामक व्यक्ति को बेचा था, जो जनता मजदूर कॉलोनी, वेलकम इलाके में रहता था.

पुलिस टीम ने शहादत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिससे TSR चालक शाहनवाज़ का नाम सामने आया. बाद में शाहनवाज़ की निशानदेही पर उसके दो अन्य साथी दानिश और वसीम को लोनी और खजूरी खास इलाके से गिरफ्तार किया गया.

गिरोह का तरीका
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि वे ‘ढोलबाज़ गैंग’ के सक्रिय सदस्य हैं. ये विशेष रूप से अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे और अपने ऑटो रिक्शा में बैठाकर सफर के दौरान उनके कीमती सामान और गहने चुरा लेते थे. इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: नवरात्र पर 7 साल की बच्ची का काट दिया गला, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, इस शख्स पर शक

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget