एक्सप्लोरर

दिल्ली के पालम 360 खाप की चेतावनी, सरकार देहात की समस्याओं का 15 दिन में करे समाधान, नहीं तो देंगे धरना

Delhi News: दिल्ली पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी. उन्होंने सरकार से अपील की है कि वो देहात की मांगों पर विचार करे. 

Delhi Dehat News: वर्षों से लंबित चले आ रहे दिल्ली देहात के विभिन्न मुद्दों को लेकर ग्रामीणों ने अब सरकार से आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. दिल्ली देहात के लोग पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में हजारों लोग रविवार को जंतर-मंतर पहुंचे. ग्रामीणों ने महापंचायत कर दिल्ली देहात की समस्याओं पर चर्चा की और अब तक इस पर सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम न उठाए जाने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की. 

इस दौरान लोगों ने उनकी समस्या का समाधान न होने पर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात भी कही. पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के आह्वान पर आयोजित महापंचायत में दिल्ली के 360 गांवों के निवासी शामिल हुए थे. 

पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने गांवों के मुद्दों का 15 दिन में समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी. इस मौके पर चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि दिल्ली की बनावट और तरक्की में दिल्ली देहात के लोगों का सबसे बड़ा योगदान है. मगर आज दिल्ली के गांव ना शहर रह गए, ना गांव. इनकी हालत स्लम इलाकों जैसी हो गई है. 

दिल्ली देहात के वर्षों से लंबित मामलों और समस्याओं को लेकर सरकारों की बेरुखी अब बर्दाश्त के बाहर है. आज दिल्ली के ग्रामीणों का ये जनसैलाब अपने हक और न्याय की लड़ाई को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर आने को मजबूर हुआ है.

अब आर पार की होगी लड़ाई 

चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने आगे कहा कि हमने पिछले साल जिन मुद्दों को लेकर महापंचायत की थी उसमें से कुछ एक को छोड़कर सारी समस्याएं जस की तस हैं. इस बार दिल्ली देहात के लोगों ने ठान लिया है कि अब लड़ाई आर पार की होगी. इस बार हमने तय कर लिया है कि अब झूठे आश्वासन नहीं, हमें पूरे सम्मान के साथ हमारी सारी मुश्किलों का समाधान चाहिए. हमने एक साल तक धैर्य से दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री से लगातार समस्या समाधान को लेकर गुहार लगाई. दो-तीन समस्याओं का समाधान भी कराया. मगर अब दिल्ली देहात के लोग मन बना चुके हैं कि इस बार समस्याओं का पूर्ण समाधान के लिए लड़ाई निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे. 

दिल्ली देहात मांगें

  • दिल्ली के गांव में बंद पड़ी भूमि म्यूटेशन की प्रक्रिया को पुनः बहाल हो.
  • धारा 74/4 के तहत भूमि आवंटित करने वाले गरीब किसानों को मालिकाना हक मिले.
  • जिन लोगों की भूमि अधिग्रहित की गई है, उन्हें सरकारी योजना के अनुसार वैकल्पिक भूखंड आवंटित किए जाएं.
  • सरकार की स्वामित्व योजना के तहत बिना किसी स्टांप ड्यूटी के ग्रामीणों को पैतृक संपत्ति का मालिकाना हक दिया जाए.
  • 2041 मास्टर प्लान की अधिसूचना, संशोधित भूमि पूलिंग नीति और गांवों को स्मार्ट गांवों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए.
  • धारा 81 और 33 को रद्द किया जाना चाहिए और धारा 81 के तहत दर्ज मामले वापस लिए जाएं. सीलिंग और तोड़फोड़ अभियान को रोका जाना चाहिए.
  • गांवों में एमसीडी का हस्तक्षेप बंद किया जाए. गांवों में बिजली कंपनी की दादागिरी बंद की जाए और गांवों में तुरंत मीटर लगाए जाएं.
  • पूर्व में भर्ती किए गए होमगार्डों को हटाने के आदेश वापस लिए जाएं और उन्हें 60 वर्ष की आयु तक आवश्यक सुविधाएं और लाभ देकर सेवा में रखा जाए.

Delhi Crime: दिल्ली के बिजनेसमैन का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों न उड़ाए 41 लाख, ऐसे हुआ खुलासा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइफाइड से पीड़ित अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक...
टाइफाइड से पीड़ित अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक...
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'...तो फिर संभाल नहीं पाओगे', AISA नेताओं के 'लापता' होने के दावे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'...तो फिर संभाल नहीं पाओगे', AISA नेताओं के 'लापता' होने के दावे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget