एक्सप्लोरर

Delhi: आउटर नॉर्थ पुलिस का 'Operation Lagataar', जानें किन मामलों में हुई सबसे ज्यादा गिरफ्तारी?

Delhi News: दिल्ली में 'ऑपरेशन लगातार' के तहत पुलिस ने स्नैचिंग, लूट, चोरी और अन्य अपराधों में शामिल 78 अपराधियों को गिरफ्तार किया. इस अभियान में अवैध हथियार और नकदी भी बरामद हुई.

Delhi Police Operation Lagataar: आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 'ऑपरेशन लगातार' के तहत बड़ी कार्रवाई की है. इस विशेष अभियान में स्नैचिंग, लूट, चोरी, अवैध हथियार, जुआ, धोखाधड़ी और शराब तस्करी से जुड़े कुल 78 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. 

डीसीपी निधिन वाल्सन के अनुसार, यह ऑपरेशन 15 मार्च से 21 मार्च 2025 तक चलाया गया, जिसमें अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए और महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद हुए.

गिरफ्तारियां और बरामदगी
इस अभियान के तहत स्नैचिंग के 11 मामलों में 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 4 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई. वाहन चोरी के 5 मामलों में 10 अपराधी पकड़े गए, और उनके पास से 1 स्कूटी और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया. हत्या के प्रयास के 5 मामलों में 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 1 चाकू बरामद हुआ. 

वहीं लूट के 1 मामले में 2 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई, और पुलिस ने ₹8,000 नकद बरामद किया. सेंधमारी के 3 मामलों में 4 अपराधी पकड़े गए, और उनके पास से घरेलू सामान बरामद किया गया. अन्य चोरी के 10 मामलों में 16 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई, और उनके पास से 10 बैग चावल बरामद किए गए. अवैध शराब तस्करी (Excise Act) के तहत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, और उनके पास से 548 शराब की बोतलें और 1 कार जब्त की गई. 

अवैध हथियार रखने (Arms Act) के तहत 2 मामलों में 3 अपराधी गिरफ्तार हुए, जिनसे 1 CMP गन, 3 जिंदा कारतूस और 1 चाकू बरामद हुआ. गैम्बलिंग एक्ट के तहत 5 मामलों में 6 अपराधी पकड़े गए, और उनसे ₹5,130 नकद बरामद किया गया. रंगदारी के 1 मामले में 3 अपराधी गिरफ्तार किए गए, और उनके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई. वहीं धोखाधड़ी के 3 मामलों में 5 अपराधी गिरफ्तार किए गए, और उनके पास से 4 मोबाइल फोन, 5 डेबिट कार्ड और ₹1,00,500 नकद बरामद हुए.

स्ट्रीट क्राइम पर नियंत्रण
डीसीपी वाल्सन ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है. इससे स्नैचिंग के मामलों में तेजी से गिरफ्तारियां बढ़ी है.

कानून व्यवस्था और भविष्य की रणनीति
इसके अलावा, 127 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया और 288 लोगों पर दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. डीसीपी ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget