एक्सप्लोरर

Delhi News: केरल के अधिकारियों को लेकर किए गए दावे पर घिरी आप नेता आतिशी, बीजेपी ने की यह मांग

Delhi News: आप विधायक आतिशी के केरल के अधिकारियों के स्कूल दौरे के दावे को लेकर बीजेपी ने आतिशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी के खिलाफ उनके दावे के लिए कार्रवाई करने की मांग की. दरअसल कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक आतिशी ने ट्वीट कर केरल के अधिकारियों के दिल्ली के स्कूल दौरे की बात की थी. जिसके बाद केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य से कोई भी अधिकारी केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल के बारे में जानने के लिए दिल्ली नहीं गया था.

शिवनकुट्टी ने आतिशी के ट्वीट का दिया जवाब 

दिल्ली में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक आतिशी ने ट्वीट किया था, ‘‘कालकाजी में हमारे एक स्कूल में केरल के अधिकारियों का स्वागत करना अद्भुत था. वे हमारे शिक्षा मॉडल को अपने राज्य में लागू करने के लिए समझने के इच्छुक थे. यह है अरविंद केजरीवाल सरकार का राष्ट्र निर्माण का विचार. सहयोग के माध्यम से विकास.’’शिवनकुट्टी ने आतिशी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘केरल के शिक्षा विभाग ने 'दिल्ली मॉडल' के बारे में जानने के लिए किसी को नहीं भेजा है. वहीं, पिछले महीने 'केरल मॉडल' का अध्ययन करने के लिए दिल्ली से आए अधिकारियों को भी हर संभव सहायता प्रदान की गई. हम जानना चाहेंगे कि ‘आप’ विधायक ने किन अधिकारियों' का स्वागत किया.’’

Delhi News: कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का था इनाम
 
'आतिशी के खिलाफ उनके ‘झूठे’ दावे के लिए कार्रवाई की जाए'

दिल्ली बीजेपी  के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से यह स्पष्ट करने की मांग की कि क्या केरल के किसी आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा किया था या आतिशी के खिलाफ उनके ‘झूठे’ दावे के लिए कार्रवाई की जाए. सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है. कपूर ने कहा, ‘‘यह आश्चर्यजनक है, आतिशी राजनीतिक नौटंकी के लिए प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले ऐसे झूठे दावे कैसे कर सकती हैं.’’ दिल्ली बीजेपी  के एक अन्य प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि केरल के शिक्षा मंत्री ने आतिशी के दावे का खंडन करते हुए ‘दिल्ली मॉडल’ को ‘बेनकाब’ कर दिया है.

Bhagwant Mann Delhi Visit: आज दिल्ली आएंगे सीएम Bhagwant Mann, सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक का करेंगे दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget