एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली में सर्दी का सामना करने के लिए हो जाएं तैयार, 22 अक्टूबर से और गिरेगा पारा, हवा भी खराब

Delhi-NCR Weather Updates: मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 कम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

Delhi-NCR Weather Updates 19 October 2022: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के धीरे-धीरे मौसम में बदलाव जारी है. सुबह और शाम में हल्की सर्दी दस्तक देने लगी है तो वहीं दिन में मौसम साफ रह रहा है और धूप भी निकल रही है. इस बीच पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से कम दर्ज हो रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 कम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

इसके अलावा रिज में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री, लोधी रोड में 17.4 डिग्री, आया नगर में 16.8 डिग्री और गुरुग्राम में 18 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. मंगलवार को भी आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप के दर्शन होंगे. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 अक्टूबर यानी दीपावली तक मौसम का मिजाज इसी तरह का रहेगा. इस दौरान नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी. 22 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि नवंबर के पहले हफ्ते में गर्म कपड़े पहनने और कंबल ओढ़ने की जरूरत महसूस होने लगेगी.

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में बुधवार को कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 17.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 कम 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
  • हवा में नमी का स्तर 48 से 85 प्रतिशत रहा.
  • दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा.
  • नोएडा में अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी.
  • गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम साफ रहेगा.

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली में सर्दी का सामना करने के लिए हो जाएं तैयार, 22 अक्टूबर से और गिरेगा पारा, हवा भी खराब

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण की निगरानी के लिए जल्द आ सकता है एप, DPCC की बैठक में फैसला

दिल्ली-एनसीआर की हवा 'खराब' श्रेणी में बरकरार

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण (Air Pollution) लगातार चौथे दिन खराब श्रेणी में रिकॉर्ड हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार बुधवार की सुबह दिल्ली के आईटीओ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी में 231 दर्ज किया गया है. दूसरी तरफ नोएडा में 'खराब' श्रेणी में 276 और गुरुग्राम में भी 'खराब' श्रेणी में 210 रिकॉर्ड किया गया है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड को दिल्ली बीजेपी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड को दिल्ली बीजेपी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
'मुझे जान से मारने की धमकी दी', पीड़ित ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत
'मुझे जान से मारने की धमकी दी', पीड़ित ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत
'गुंडों की तरह...', प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़ तो भड़के संजय सिंह
'गुंडों की तरह...', प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़ तो भड़के संजय सिंह
आशुतोष रांका को असम में किया डिटेन तो CJP के सौरव दास बोले- 'युवाओं को सिर्फ...'
आशुतोष रांका को असम में किया डिटेन तो CJP के सौरव दास बोले- 'युवाओं को सिर्फ...'

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget