एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण की निगरानी के लिए जल्द आ सकता है एप, DPCC की बैठक में फैसला

Delhi News: दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अगस्त में ध्वनि प्रदूषण नियम लागू करने के संबंध एक बैठक हुई. इस बैठक में हर सप्ताह के दूसरे दिन को 'नो हॉनिंग डे' घोषित करने का निर्णय लिया गया.

Delhi Noise Pollution: दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अगस्त में ध्वनि प्रदूषण नियम लागू करने के संबंध में बैठक हुई. इस बैठक में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) को ध्वनि प्रदूषण डेटा को जनता के लिए सुलभ बनाने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करने के लिए कहा गया है. अगस्त में हुई बैठक में हर सप्ताह के दूसरे दिन को 'नो हॉनिंग डे' घोषित करने का भी निर्णय लिया गया था.

इस बैठक में कहा गया कि डीपीसीसी ध्वनि निगरानी डेटा को जनता के लिए और अधिक सुलभ बनाने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित कर सकता है. यह फील्ड स्टाफ द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर एक मसौदा तैयार कर सकता है. इसके साथ ही यह दिल्ली में मौजूदा ध्वनि प्रदूषण की निगरानी नेटवर्क को मजबूत करने की संभावना तलाश सकता है. वहीं मुख्य सचिव ने दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि फरवरी और मार्च की तरह ही हॉर्न बजाने के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए.

इस दौरान परिवहन विभाग के सीनियर अधिकारियों ने कहा कि फुटपाथों पर अतिक्रमण और ऑटो रिक्शा द्वारा अवैध पार्किंग के कारण भीड़भाड़ होती है. इस दौरान हॉर्न बजाया जाता है. इस दौरान मुख्य सचिव ने यातायात के सुचारू रूप से चलने के लिए फुटपाथों और ड्राइव वे के साथ-साथ पक्की सड़कों पर अवैध पार्किंग को हटाने के निर्देश दिए. परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को "प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल के खिलाफ मुकदमा चलाने और संशोधित निकास के खिलाफ कार्रवाई" बढ़ाने के लिए कहा गया. 

दिल्ली में होने वाले ध्वनि प्रदूषण को लेकर जून में ग्रीन कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में पैनल ने कहा कि लगातार ट्रैफिक शोर, हॉर्निंग, प्रेशर हॉर्न और संशोधित साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण में एक प्रमुख कारण हैं. इस दौरान धार्मिक स्थलों पर एम्पलीफायरों और लाउडस्पीकरों के कारण ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए भी पैनल ने सुझाव दिया था. दिल्ली में स्थानीय और नागरिक निकाय - एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अधिकार नहीं है. वह इस तरह के मामलों में नामित अधिकारियों को उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकते हैं.

Delhi: नोबेल विजेता कैलाश सत्‍यार्थी के अभियान में शामिल हुए बच्चे और महिलाएं, निकाला कैंडल मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget