एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, जानिए- आज कितना गिरेगा राजधानी का पारा

मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद दिल्ली-NCR में तापमान गिरता जा रहा है. इसके अलावा दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में बनी हुई है.

Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में तापमान तेजी से गिर रहा है. दिल्ली-NCR में पारा गिरने से लगातार लोगों को सुबह और शाम के समय तेज ठंड लग रही है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली के मौसम में बदलाव हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR के लोगों को आने वाले दिनों में तेज ठंड का सामना करना पडेगा.

न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके अलावा सर्द हवाएं भी चलेंगी. नवंबर को अंतिम सप्ताह और दिसंबर के शुरुआत में तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे है. वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

नोएडा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है. बता दें कि नोएडा में रविवार को पारा 12 डिग्री था. जो सोमवार को घट कर 10 डिग्री हो गया. वहीं मंगलवार को गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा गुरुग्राम में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में 25 नवंबर के बाद से पारा 8 डिग्री के आसपास चला जाएगा, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण दिसंबर के पहले सप्ताह में पारा 6-7 डिग्री तक जा सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सुबह के समय आसमान में धुंध छाया रहेगा. दिन में धुप निकलेगी. इसके अलावा गुरुग्राम में सुबह के समय आसमान साफ रहेगी और दिन में धुप खिलेगी. 

खराब श्रेणी में है वायु गुणवत्ता
दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता अभी भी खराब स्तर में बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार में 358, आरटीओ में 342, जहांगीरपुरी में 355, नेहरू नगर में 355, श्री अरबिंदो मार्ग में 311, आरके पुरम में 322 और बवाना में 349, एनएसआईटी द्वारका में 313 एक्यूआई दर्ज किया गया. वहीं नोएडा 116 में 227, गाजियाबाद के वसुंधरा में 257 दर्ज की गई है. इसके अलावा गुरुग्राम के विकास सदन में 259 एक्यूआई दर्ज की गई है. गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा',51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',101 और 200 के बीच 'मध्यम',201 और 300 के बीच 'खराब',301 और 400 के बीच को 'बहुत खराब माना जाता है.  401 और 500 के बीच के एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

Rohit Bhati Car Accident: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहित भाटी की एक्सीडेंट में मौत, ग्रेटर नोएडा में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget