एक्सप्लोरर

Delhi Bird Flu Alert: दिल्ली जू में बर्ड फ्लू को लेकर बढ़ाई गई निगरानी, कोई नए पक्षी की मौत दर्ज नहीं

Delhi Bird Flu News: दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में बर्ड फ्लू अलर्ट जारी है. हालांकि, कोई नई मौत दर्ज नहीं हुई है. प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को सख़्त करते हुए चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए बंद रखा है.

दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में इन दिनों बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) को लेकर निगरानी तेज कर दी गई है. अच्छी खबर ये है कि पिछले 24 घंटों में यहां वॉटर बर्ड एवियरी और प्रवासी पक्षियों के तालाब में किसी भी नए पक्षी की मौत दर्ज नहीं हुई है. चिड़ियाघर प्रशासन ने कहा है कि वह स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और सभी जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं.

सफाई और सुरक्षा इंतजाम कड़े

चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, पक्षियों, जानवरों और कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए गहन सफाई अभियान चलाया जा रहा है. जैव-सुरक्षा उपायों पर खास ध्यान दिया जा रहा है.

एवियरी संभालने वाले कर्मचारियों और मृत पक्षियों के निपटान में लगे वर्करों की जांच नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की टीम ने की है. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति संक्रमण की चपेट में न आए.

स्टाफ को दी जा रही ट्रेनिंग

चिड़ियाघर के बीट इंचार्ज और सेक्शन सुपरवाइजर्स को विशेष ओरिएंटेशन सत्र दिए जा रहे हैं. इसमें उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता और एवियन इन्फ्लुएंजा से बचाव के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है. इसका मकसद है कि संक्रमण फैलने का खतरा कम से कम रहे और समय पर हालात पर काबू पाया जा सके.

दर्शकों के लिए गेट बंद

एनजेडपी के निदेशक ने जानकारी दी कि जू पूरी तरह से सतर्क है और मानक दिशा-निर्देशों के मुताबिक कदम उठाए जा रहे हैं. चिड़ियाघर को शनिवार से ही आम दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है. यह फैसला शुक्रवार को पेंटेड स्टॉर्क और आईबिस की मौत की खबर आने के बाद लिया गया था. फिलहाल, यह तय नहीं है कि चिड़ियाघर दोबारा कब खोला जाएगा.

नेशनल जूलॉजिकल पार्क ने अपने बयान में कहा है कि "हम पूरी तरह से सतर्क हैं और सभी कदम मानक गाइडलाइन के अनुसार उठाए जा रहे हैं. हमारा लक्ष्य है कि इस बीमारी को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जाए और सभी पक्षी व कर्मचारी सुरक्षित रहें."

क्या है एवियन इन्फ्लुएंजा?

बर्ड फ्लू, जिसे वैज्ञानिक भाषा में एवियन इन्फ्लुएंजा कहा जाता है, एक वायरल संक्रमण है जो पक्षियों से फैलता है. कई बार यह इंसानों और दूसरे जानवरों तक भी पहुंच सकता है. यही वजह है कि प्रशासन इस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
'13 साल में बदल गया भारत', SRCC में PM मोदी के भाषण पर बोले राघव चड्ढा
'13 साल में बदल गया भारत', SRCC में PM मोदी के भाषण पर बोले राघव चड्ढा
'राहुल गांधी को कर रहे कॉपी', PM मोदी के SRCC कार्यक्रम पर बोले कन्हैया कुमार
'राहुल गांधी को कर रहे कॉपी', PM मोदी के SRCC कार्यक्रम पर बोले कन्हैया कुमार

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूरी तरह मिटा देंगे..., अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी
पूरी तरह मिटा देंगे..., अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी
पंजाब का प्रभारी बनते ही सचिन पायलट का दावा, कहा- 'कांग्रेस की बनाएंगे सरकार'
पंजाब का प्रभारी बनते ही सचिन पायलट का दावा, कहा- 'कांग्रेस की बनाएंगे सरकार'
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
पीली साड़ी और मलाईदार ठुमके, भाभी का डांस देख दीवाने हुए यूजर्स
पीली साड़ी और मलाईदार ठुमके, भाभी का डांस देख दीवाने हुए यूजर्स
यूके में पढ़ाई होगी महंगी? स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ी फंड की डिमांड
यूके में पढ़ाई होगी महंगी? स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ी फंड की डिमांड
Embed widget