एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: मुखर्जी नगर में दो शराबियों ने तीन लोगों को मारा चाकू, बदला लेने का था इरादा

Mukherjee Nagar News: अधिकारी ने कहा कि चोरी जैसे छोटे-मोटे अपराध में उनके शामिल होने का संदेह होने पर रोहित ने उन्हें अगली बार से गार्डन में नहीं आने की चेतावनी दी थी.

Delhi Crime News: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में शराब के नशे में धुत दो बदमाशों ने एक गार्डन के भीतर तीन लोगों को कथित तौर पर चाकू मारकर घायल कर दिया. इसकी जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना मुखर्जी नगर इलाके के ढाका गांव में स्थित एक गार्डन के अंदर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई. उसने बताया कि उसे घटना की जानकारी परमानंद अस्पताल प्रशासन से मिली, जहां तीनों घायलों रोहित (29), शिवम (27) और मनीष (34) का इलाज चल रहा है.

नाम पूछ कर हमला
पुलिस के मुताबिक, ये तीनों लोग गार्डन में बैठे थे, तभी दो युवक उनके पास आए और किसी दीपक नामक व्यक्ति के बारे में पूछने लगे. उसने बताया कि दोनों लोगों ने कथित रूप से शराब पी रखी थी. पुलिस ने आगे बताया, तीनों ने कहा कि वे दीपक नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते, जिसके बाद बदमाशों ने उन पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मनीष ने अपने बचाव में एक बदमाश को ईंट मारी, जिसके बाद वे घटनास्थल से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि घायलों को परमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है.

Delhi News: बच्चों में बढ़ता मोटापे का खतरा, एक्सपर्ट से जानें- कैसे खाने को बना सकते हैं हेल्दी?

पीड़ितों के हाथों और पेट पर चोटें आई 
अधिकारी ने कहा, "पीड़ितों के हाथों और पेट पर सतही चोटें आई हैं. वे ठीक हैं और उनकी हालत स्थिर है." उन्होंने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में रोहित ने खुलासा किया कि दो दिन पहले, उसने इन्हीं दो युवकों को गार्डन के भीतर नशे की हालत में घूमते देखा था. अधिकारी ने कहा कि चोरी जैसे छोटे-मोटे अपराध में उनके शामिल होने का संदेह होने पर रोहित ने उन्हें अगली बार से गार्डन में नहीं आने की चेतावनी दी थी.

बदला लेने के इरादे से हमला
उन्होंने कहा कि रोहित को संदेह है कि ये वही बदमाश थे और उससे बदला लेने के इरादे से सोमवार रात गार्डन आए थे. उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही चाकू मारने के कारण का पता चल पाएगा. अधिकारी ने बताया कि रोहित एक कोचिंग क्लास में स्टोर कीपर का काम करता है जबकि उसके दो अन्य दोस्त बेरोजगार हैं. पुलिस ने बताया कि मुखर्जी नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा (307) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. उसने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इसके लिए घटनास्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है.

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में खिलाड़ियों के लिए राहत, 20 गांवों में बनेंगे खेल मैदान, योग केंद्र, जिम और जॉगिंग ट्रैक की होगी सुविधा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget