एक्सप्लोरर

Delhi Metro: पिंक लाइन पर चली ड्राइवरलेस ट्रेन, दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंची दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो ने मेट्रो की 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेन शुरू किया. चालक रहित नेटवर्क 97 किलोमीटर लंबा हो गया. दिल्ली मेट्रो इस मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच गयी.

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ते हुए बृहस्पतिवार को मेट्रो की 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेन संचालन शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही अब डीएमआरसी का चालक रहित मेट्रो का नेटवर्क 97 किलोमीटर लंबा हो गया है, जिससे दिल्ली मेट्रो दुनिया में ऐसे नेटवर्क के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गयी है.

मंत्री ने झंडी दिखाई
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलााश गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संयुक्त रूप से चालक रहित ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 28 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत के पहले चालक रहित ट्रेन संचालन का उद्घाटन किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पूर्ववर्ती सरकारों से अलग उनकी सरकार ने बढ़ते शहरीकरण को एक अवसर के तौर पर लिया है और मेट्रो ट्रेन सेवाओं को 2025 तक 25 शहरों तक बढ़ाया जाएगा, जो अभी 18 शहरों में है.

मंत्री ने क्या कहा
पुरी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘एक साल से भी कम समय में हम डीएमआरसी नेटवर्क पर चालक रहित ट्रेन का दूसरा संचालन शुरू कर रहे हैं. मैंने दुनियाभर के प्रमुख शहरों में कई मेट्रो प्रणालियों को देखा है और मैं कह सकता हूं कि दिल्ली मेट्रो की तुलना दुनिया की सबसे अच्छी मेट्रो ट्रेन से की जा सकती है.’’

कुआलालम्पुर से थोड़ पीछे
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि कुआलालम्पुर में मेट्रो 97 किलोमीटर से थोड़े ही अधिक नेटवर्क पर चालक रहित ट्रेन संचालन के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है. डीएमआरसी के लिए मैजेंटा लाइन और पिंक लाइन पर कुल 97 किलोमीटर लंबे रास्ते पर चालक रहित मेट्रो के साथ दिल्ली मेट्रो विश्व में चौथे स्थान पर है और मलेशिया की राजधानी से थोड़ा ही पीछे है.’’

ये भी पढ़ें:

Delhi News: दिल्ली में कोरोना वायरस के 35 नए मामले, संक्रमण दर 0.6 प्रतिशत

Delhi: कंस्ट्रक्शन के काम बंद होने पर सभी मजदूरों के खातें में 5-5 हजार रुपए डाल रही है दिल्ली सरकार, जानिए कहां हो रहा रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद? जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद? जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget