एक्सप्लोरर

दिल्ली के इस रूट पर बिना ड्राइवर के दौड़ रही मेट्रो, इस सिस्टम के तहत करती हैं काम

Delhi Metro: दिल्ली मैजेंटा मेट्रो लाइन पर ड्राइवरलेस ट्रेनें शुरू हो गई हैं, जो सिंगापुर और शंघाई जैसे शहरों में चलती हैं. ये ट्रेनें कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम से चलती हैं.

Driverless Delhi Metro: सिंगापुर, शंघाई, दुबई और क्वॉलालंपुर समेत दुनिया के कई बड़े शहरों के बाद राजधानी दिल्ली भी अब दुनिया के उन शहरों में शामिल हो गयी है, जहां ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेनें चलती हैं. दरअसल सोमवार से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मैजेंटा लाइन पर ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन का ऑपरेशन लागू कर दिया गया है.

जिसके बाद अब दिल्ली में भी मेट्रो ट्रेन को मैन्युअली ट्रेन के अंदर बैठ कर नहीं बल्कि कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (CBTC) एंड सिग्नलिंग सिस्टम की मदद से दिल्ली मेट्रो के ऑपरेशन एंड कमांड कंट्रोल सेंटर में बैठकर ऑपरेट किया जा रहा है.

पहले से अधिक यात्री कर सकेंगे सफर
फेज 3 में बनी  37 किमी लंबी और 25 स्टेशनों वाली मैजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो का पहला रूट है, जो पूरी तरह से ड्राइवरलेस ऑपरेटिंग सिस्टम से संचालित किया जा रहा है. मैजेंटा लाइन के बाद फेज 3 के पिंक लाइन पर भी ड्राइवरलेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाना है. वर्तमान में मैजेंटा लाइन को छोड़ कर अन्य लाइन पर चलने वाली सभी मेट्रो ट्रेनों के दोनों छोर पर लगे आखिरी कोच में ड्राइवर केबिन बने हुए है, जिनमें बैठकर ड्राइवर ट्रेन को मैनुअल तरीके से संचालित करते हैं. 

लेकिन मैजेंटा लाइन में अब ड्राइवरलेस ट्रेनों के संचालन की शुरुआत के बाद, इस लाइन पर चलने वाली 29 ट्रेनों में लगे ड्राइवर केबिन को हटा दिया गया है. कोच की छत पर खास तरह के कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से ट्रेन के अंदर और बाहर के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है.

सफर के दौरान मिल रहा यह नया और अनोखा अनुभव
ट्रेन ड्राइवर के केबिन हटने से ट्रेनों में यात्रियों के लिए अतिरिक्त जगह भी बन गई है. हालांकि, इस जगह पर सीटें नहीं लगाई है, गई लेकिन यहां पर यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे. ड्राइवर केबिन हटने से अब पहले की तुलना में अतिरिक्त 50 यात्री मजेंटा लाइन की ट्रेनों में सफर कर सकेंगे. सफर के दौरान यात्री आखिरी कोच में खड़े होकर बाहर मेट्रो ट्रैक भी देख सकेंगे वहीं, सामने वाली कोच में सवार यात्री साथ की ट्रैक पर सामने से आ रही ट्रेनों को गुजरते देख सकेंगे. यह मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव है.

52 ड्राइवरलेस तैयार करेगी डीएमआरसी
डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया की फेज-3 में डीएमआरसी ने मैजेंटा और पिंक इन दोनों ही लाइनों पर CBTC सिस्टम लागू किया था. फेज-4 में इन दोनों ही लाइनों को एक्सीडेंट किया जा रहा है. साथ ही तुगलकाबाद और एयरोसिटी के बीच बन रहे नए कॉरिडोर पर भी इसी सिस्टम को लागू किया जाएगा. इसके लिए डीएमआरसी 312 नए मेट्रो कोच खरीदने जा रही है ताकि 52 ड्राइवरलेस ट्रेन तैयार की जा सके.

 डीएमआरसी का दावा है कि कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम मेट्रो ट्रेन परिचालन के लिए ज्यादा सुरक्षित और सटीक सिस्टम साबित होगा. जरूरत पड़ने पर इसकी मदद से 90 सेकंड के अंतराल पर भी ट्रेनें चलाई जा सकेगी.

परिवार ने कहा नेपाल से दिल्ली घूमने आए 
नए युग की नई तकनीकियों से लैस इस मैट्रो में सफर कर रहा एक परिवार जो नेपाल से भारत घूमने आया था उन्होंने एबीपी लाइव की टीम को बताया कि पहले ड्राइवर द्वारा मेट्रो चल रही थी लेकिन वैगैर ड्राइवर का मेट्रो सफर करने में थोड़ी हिचकिचाहट हो रही है क्योंकि तकनीकी में कभी भी खराबी आ सकती है. अगर केबिन में ड्राइवर मौजूद रहेगा तो किसी भी प्रकार की परेशानी होगी तो तुरंत एक्शन लेते हुए उसे ठीक कर सकता है या सहयोग मांग सकता है. 

लेकिन अब तो ड्राइवर के वैगैर ही ट्रेन पटरी पर दौड़ रही है. अनुभव अच्छा है हमनें कभी सोचा भी नही था कि भारत मे इस तरह की मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी. उन्होंने आगे कहा की हमलोगों ने भरपूर तस्वीर खिंचवाई है और अपने देश में मौजूद लोगों के बीच इस अत्याधुनिक मेट्रो की चर्चा करेंगे.

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता ने उठाया सवाल, वीडियो जारी कर किया ये बड़ा दावा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget