एक्सप्लोरर

Delhi News: त्योहारी अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की ओर एमसीडी का बड़ा कदम

Delhi News: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने त्योहारों के बाद शहर में फैले अपशिष्ट को पर्यावरण के अनुकूल ढंग से निपटाने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है.

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने त्योहारों के बाद शहर में फैले अपशिष्ट को पर्यावरण के अनुकूल ढंग से निपटाने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है. महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल के तहत अब उपयोग किए गए दीये, मूर्तियां और पूजन सामग्री को वैज्ञानिक तरीके से एकत्र कर निस्तारित किया जा रहा है.

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह के नेतृत्व में एमसीडी ने व्हाय वेस्ट वेडनेसडे फाउंडेशन के सहयोग से एक पर्यावरण-अनुकूल पहल की शुरुआत की है. यह अभियान स्वच्छ वाहनिनी नामक प्रोजेक्ट के तहत चलाया जा रहा है, जो टीडब्ल्यूईपीएल का सीएसआर प्रोजेक्ट है. इस अभियान को दिल्ली के विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) की मदद से क्रियान्वित किया जा रहा है.

3 मीट्रिक टन दीपक एकत्र, वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण जारी

महापौर ने बताया कि 21 अक्टूबर 2025 को एमसीडी ने अभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों से करीब 3 मीट्रिक टन दीये एकत्र किए हैं. इन दीपकों और मूर्तियों को अब कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्रों में वैज्ञानिक तरीकों से निस्तारित किया जा रहा है, ताकि त्योहारी अपशिष्ट का पर्यावरण के अनुकूल प्रबंधन सुनिश्चित हो सके.

कचरा प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय राजधानी में जिम्मेदार और सतत कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने त्योहारी अपशिष्ट को अलग रखें और स्वच्छ वाहनिनी की संग्रहण टीमों को सौंपकर इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें.

अपशिष्ट की आसान पिकअप सुविधा

एमसीडी ने नागरिकों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर 8002044982 जारी किया है, जिस पर संदेश भेजकर दीये और मूर्तियों के संग्रहण हेतु पिकअप अनुरोध किया जा सकता है. निगम का कहना है कि वह एक स्वच्छ और हरित दिल्ली के लिए जनभागीदारी और सामुदायिक जागरूकता को लगातार प्रोत्साहित करता रहेगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget