एक्सप्लोरर

Delhi MCD Results 2022: काउंटिंग से पहले कांग्रेस ने मानी अपनी हार, वोटों की गिनती से पहले यहां देखें नेताओं के रिएक्शंस

Delhi MCD Results 2022: दिल्ली में आज एमसीडी चुनाव के रिजल्ट आने वाले हैं. वोटों की गिनती से पहले नेताओं ने रिजल्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है.

Delhi MCD Results 2022: एमसीडी चुनाव में वोटों की गिनती में कुछ ही समय बाकी रह गया है. वहीं काउंटिंग से पहले ही कांग्रेस ने अपनी हार कबूल कर ली है. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने चुनाव गिनती से पहले कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली है. वहीं आप के बड़े नेता संजय सिंह ने कहा है कि एमसीडी में 15 साल का कुशासन था. बीजेपी ने भारत की राजधानी को कुड़ा-कुड़ा बना दिया ये दिल्ली की जनता को पसंद नहीं आया. बीजेपी ने दिल्ली को कुड़ा घर बना दिया.

वहीं इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने भी रिजल्ट को लेकर अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा था कि दिल्ली के एक-एक व्यक्ति का अभार जताया. लोगों ने सीएम केजरीवाल की काम करने की राजनीति पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी दिन-रात झूठे आरोप लगाने में लगी रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर तमाम तरह के झूठ आरोप लगाए, लेकिन दिल्ली की जनता जानती है कि बीजेपी झूठ बोल रही है.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने एमसीडी चुनाव मे 8 मुख्यमंत्री  लगाए 17 केंद्रीय मंत्री लगाये. उन्होंने कहा कि बीजेपी कट्टर बेईमान पार्टी है. दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती की बुधवार की सुबह 8 बजे शुरू होगी. आपको बता दें कि चार दिसंबर को हुए दिल्ली एमसीडी चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ था.

वोटों की गिनती की तैयारियां 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने सभी 250 वार्डों में अपने कैंडिडेट उतारे हैं. कांग्रेस ने 247 वार्डों में अपना उम्‍मीदवार खड़ा किया है. बीएसपी ने 132, एनसीपी ने 26, जदयू ने 22 और एआईएमआईएम ने 15 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है. दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. इन 250 वार्ड पर कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला बुधवार को ईवीएम के खुलने के बाद हो जाएगा. वोटों की गिनती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बुधवार को वोटों की गिनती के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं. 

एमसीडी के एग्जिट पोल की बात की जाए तो एक्सिस माय इंडिया पोल के मुताबिक आप को 149-171 सीटें, बीजेपी को 69-91 और कांग्रेस को महज 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान हैं. वहीं जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 159 से 175 सीटें, बीजेपी को 70 से 92 और कांग्रेस को महज 4 से 7 सीटें ही मिल रही हैं. 

सभी 250 वार्ड के चुनाव नतीजों को लाइव देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget