एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव में इस वार्ड में सबसे अधिक वोटिंग, जानें कहां हुआ कम मतदान

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए के 250 वार्डों पर 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी और इस चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. एमसीडी चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चार दिसंबर को वोटिंग हुई थी, एमसीडी चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को जारी किए जाएंगे, एमसीडी चुनाव में बीजेपी और आप की कड़ी टक्कर मानी जा रही है. इस चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि एमसीडी चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें सबसे अधिक वोटिंग एमसीडी के बख्तावरपुर वार्ड में हुई.

वार्ड नंबर 5 में सबसे अधिक मतदान

एमसीडी चुनावों में सबसे अधिक मतदान वार्ड नंबर 5 बख्तावरपुर में 65.72 प्रतिशत दर्ज किया गया. इसके साथ ही सबसे कम मतदान प्रतिशत वार्ड नंबर 145 एंड्रयूज गंज में 33.74 फीसदी दर्ज किया गया. इसके अलावा कुछ अन्य वार्डों के आंकड़े पर नजर डालें तो सिविल लाइंस में 44.86 प्रतिशत, चांदनी चौक में 44.48 प्रतिशत, करोल बाग 44.72 प्रतिशत, नजफगढ़ 51.97 प्रतिशत, राजिंदर नगर में 44.26 प्रतिशत, मालवीय नगर में 44.89 प्रतिशत, ग्रेटर कैलाश में 38.99 प्रतिशत और लक्ष्मी नगर में 49.02 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ.

एमसीडी चुनाव में 51.03 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने डाला वोट
 
राज्य चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एमसीडी चुनाव में 51.03 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने वोट डाला. जबकि 49.83 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने इस चुनाव में मतदान किया. राज्य चुनाव आयोग के के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं. साल 2017 के एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी. वहीं आप ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे, इस चुनाव में मतदान प्रतिशत लगभग 53 फीसदी रहा.

 शांतिपूर्ण रहा एमसीडी चुनाव

एसईसी ने एक बयान में बताया कि एमसीडी चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कुछ घटनाओं को छोड़कर पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं से भी किसी तरह की बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली. बता दें कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन सभी उम्मीदवरों की किस्मत फिलहाल ईवीएम में कैद है जिसका फैसला सात दिसंबर को मतगणना के दिन होगा. 

MCD Exit Poll Results 2022: दिल्ली का बॉस कौन? पढ़ें पोल ऑफ पॉल्स के हैरान करने वाले आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: यूपी के नोएडा में गैस की भारी किल्लत, सुबह से ही लाइन में लोग परेशान
Live: यूपी के नोएडा में गैस की भारी किल्लत, सुबह से ही लाइन में लोग परेशान
दिल्ली: LPG किल्लत के बीच कुछ दिन के लिए भूल जाएं भटूरों का स्वाद! CP की फेमस दुकान पर लिखा- 'अब केवल...'
LPG किल्लत से परेशान दिल्ली, CP में छोले-भटूरे की फेमस दुकान पर लिखा- 'अब केवल चावल मिलेंगे'
Delhi News: मंसा राम पार्क में भीषण आग, 80 झुग्गियां जलकर खाक, 28 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
दिल्ली: मंसा राम पार्क में भीषण आग, 80 झुग्गियां जलकर खाक, 28 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
LPG संकट: दिल्ली के 'मोती महल' में 40 साल बाद लौटी कोयले की आंच, ऐसे पक रहा बटर चिकन
LPG संकट: दिल्ली के 'मोती महल' में 40 साल बाद लौटी कोयले की आंच, ऐसे पक रहा बटर चिकन

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget