एक्सप्लोरर

MCD Exit Poll Results 2022: दिल्ली का बॉस कौन? पढ़ें पोल ऑफ पॉल्स के हैरान करने वाले आंकड़े

Delhi MCD Exit Poll Results 2022: केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों का इस साल एकीकरण कर दिया था जिसके बाद वार्ड की संख्या 250 हो गयी थी. इस खबर में जानें एमसीडी के एग्जिट पोल के आंकड़े.

MCD Exit Poll Results 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए हुए तीन एग्जिट पोल में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को साफ तौर पर जीत मिलने और नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन के खत्म होने का अनुमान जताया गया है. एमसीडी चुनाव के नतीजों की घोषणा सात दिसंबर को की जाएगी. रविवार को एमसीडी के कुल 250 वार्ड के लिए हुए चुनाव में 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 50 फीसदी से अधिक ने मताधिकार का प्रयोग किया.

एमसीडी में भी केजरीवाल

आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वेक्षण में दिखाया गया है कि आप को नगर निगम की 149-171 सीटें मिलने जा रही है जबकि बीजेपी 69-91 सीटें जीतेगी. सर्वेक्षण में कांग्रेस को तीन से सात सीटें और पांच से नौ सीटें अन्य को मिलने का अनुमान जताया गया है. ‘टाइम्स नाउ-ईटीजी’ के सर्वेक्षण में आप को 146-156 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि बीजेपी को 84-94, कांग्रेस को 6-10 और अन्य को चार सीटें मिल सकती हैं.

बीजेपी एमसीडी से होगी बाहर?

द न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 150-175 वार्ड और बीजेपी को 70-92 वार्ड जबकि कांग्रेस को चार से सात वार्ड दिए गए हैं. एमसीडी में 2007 से बीजेपी का शासन है. उसने 2017 के नगर निगम चुनाव में कुल 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी. आप ने 48 और कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते थे.

एमसीडी के 250 वार्डों पर हुआ मतदान

इस साल की शुरुआत में केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया था जिसके बाद वार्ड की संख्या 250 हो गयी थी. आप और बीजेपी दोनों ने एमसीडी चुनाव में 250-250 उम्मीदवार खड़े किए जबकि कांग्रेस ने 247 और 382 निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 132 वार्ड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 26, जनता दल (यूनाइटेड) ने 22 और एआईएमआईएम ने 15 वार्ड पर चुनाव लड़ा.

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव में 50 फीसदी हुई वोटिंग, लोगों ने मतदान करने से क्यों बनाई दूरी? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget