एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: 'अगर जीते तो 5 सालों में दिल्ली को मिलेगी कूड़े के पहाड़ से निजात', गोपाल राय का दावा

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि कुड़े से निजात दिलाने के लिए उनकी पार्टी जगह-जगह पर ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगी, जहां पर कूड़े को लाकर उससे ऊर्जा बनाई जाएगी.

Gopal Rai on Garbage Issue: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) की तारीख की घोषणा होने के साथ ही सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. इस दौरान कूड़े की समस्या को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. इस पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी आने वाले 5 सालों में दिल्ली को कूड़े की समस्या से निजात दिला देगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी जीत हासिल करेगी तो लोगों को कूड़े की समस्या से छुटकरा मिल जाएगा.

गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी के 15 साल के शासन की सबसे बड़ी उपलब्धि तीन कूड़े के पहाड़ हैं. इस बीच उनसे पूछा गया कि 'आप कूड़े को ही मुद्दा क्यों बना रहे हैं?' तो उन्होंने कहा, "ये सिर्फ आम आदमी पार्टी का मुद्दा नहीं है, बल्कि ये दिल्ली जनता का मुद्दा है. गोपाल राय ने कहा, "मैं स्वीडन गया था. एक समय में स्वीडन काफी प्रदूषित देश माना जाता था, लेकिन अब वहां के लोगों ने कुड़े की समस्या से निजात पा लिया. वहां घरों से कूड़ा निकलने के बाद सीधा उसे ट्रीटमेंट प्लांट्स में भेजा जाता है. उस कूड़े से फर्टिलाइजर और ऊर्जा बनाया जाता है."

ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगी आप: गोपाल राय
गोपाल राय ने आगे कहा कि उनकी पार्टी भी जगह-जगह पर ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगी, जहां पर कूड़े को लाकर उससे ऊर्जा बनाई जाएगी. उन्होंने कहा, "हम ज्यादा से ज्यादा ट्रीटमेंट प्लांट लगाएंगे. एमसीडी चुनाव में जीत के बाद आप वो सभी काम करेगी, जिनको बीजेपी 15 साल में नहीं कर पाई है. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने बीते दिनों में 4 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव के लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' लिस्ट जारी की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि वो दिल्ली में जितने भी कूड़े के पहाड़ हैं, सबको खत्म करेंगे. कोई भी नया कूड़े का पहाड़ दिल्ली के अंदर नहीं बनने देंगे. आप की वरिष्ठ नेता अतिशी ने बताया था कि कूड़े के निस्तारण के लिए लंदन-पेरिस से एक्स्पर्ट बुलाएंगे और बाकी शहरों की तरह कूड़े का निस्तारण करेंगे. सड़कों और गलियों की शानदार साफ-सफाई करेंगे.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: आफताब को सपोर्ट करने वाला 'राशिद' निकला विकास, Video Viral होने के बाद गिरफ्तार

दिल्ली में इस साल अब तक आए हैं डेंगू के 3,044 केस 
दूसरी तरफ इस साल अब तक दिल्ली में 3,044 केस डेंगू के रिपोर्ट किए गए हैं. 2021 में ये आंकड़ा 9,613 था, जिसमें 23 लोगों की मौत हुई थी. इन आंकड़ों के बावजूद भी ये चुनावी मुद्दा नहीं है. इस सवाल पर गोपाल राय ने कहा, "डेंगू अलग मुद्दा नहीं है. अगर शहर में अच्छे से सैनिटाइजेशन हुआ होता तो ये समस्या कभी बढ़ती ही नहीं. डेंगू, मलेरिया जैसी बिमारियों का इलाज एक ही है, जो स्वच्छता है. अगर सफाई पर ध्यान दिया जाए तो सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी."

गोपाल राय बोले- बीजेपी के कोई मुद्दा नहीं रहता
वहीं बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर रहती है. सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का आरोप बीजेपी को क्या फायदा दिला सकती है. क्या एमसीडी चुनाव में इन सब से बीजेपी को फायदा मिलेगा? इस सवाल पर गोपाल राय का कहना है कि बीजेपी के कोई मुद्दा नहीं रहता. वो हर रोज कोई नया झूठ बोल कर जनता को लुभाने की कोशिश करती है. मार्च से लेकर अब तक वो सिर्फ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुरा भला कहते आ रहे हैं, जिससे उनकी छवि जनता के बीच खराब हो, लेकिन दिल्ली में हर जगह 'भाग बीजेपी भाग' के नारे ही गूंज रहे हैं. 7 दिसंबर को चुनाव के रिजल्ट बीजेपी को आइना दिखा ही देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget