एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: लैंडफिल के मुद्दे पर गौतम गंभीर ने CM केजरीवाल को घेरा, पूछा- पिछले आठ साल से कहां थे?

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के बीच गौतम गंभीर ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होने कहा कि पिछले आठ साल में हमने सिर्फ उनको हर चीज के लिए केंद्र को दोष देते सुना है.

Gautam Gambhir Attacks on CM Kejriwal: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की ओर से दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) चुनाव से पहले कचरा डालने के स्थलों (लैंडफिल साइट) को चुनावी मुद्दा बनाए जाने पर बीजेपी (BJP) सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है. गौतम गंभीर ने पूछा है कि अरविंद केजरीवाल पिछले आठ साल से कहां थे? उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर लैंडफिल (Ghazipur Landfill) स्थल पर किया गया काम इस बात का उदाहरण है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एमसीडी कैसे बदलाव ला सकती है.

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि पिछले आठ साल में हमने सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हर चीज के लिए केंद्र को दोष देते सुना है, लेकिन किसी ने उनसे यह नहीं पूछा कि सीएम के तौर पर उनकी क्या जिम्मेदारी है? गौतम गंभीर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सामने आना चाहिए और इस बारे में बोलना चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग खुद देख सकते हैं कि तीन साल पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट क्या थी और अब क्या हो गई है. उन्होंने दावा किया कि इसकी ऊंचाई कम से कम 50 फुट कम हुई है. गौतम गंभीर ने आठ साल बाद संबंधित स्थल पर सीएम अरविंद केजरीवाल के दौरे पर भी सवाल उठाया.

सीएम केजरीवाल के पास जवाब देने का शिष्टाचार भी नहीं: गौतम गंभीर 
गौतम गंभीर ने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं कि पिछले आठ साल से दिल्ली के सीएम कहां थे? मैंने इस पर काम करने और समाधान निकालने के लिए 2020 में एक पत्र लिखा था, लेकिन उनके पास जवाब देने का शिष्टाचार भी नहीं है. आठ साल में एक भी वैक्यूम क्लीनर नहीं. सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए क्या किया है?" गौरतलब है कि गाजीपुर के अलावा दो अन्य लैंडफिल स्थल ओखला और भलस्वा में स्थित हैं. इस दौरान उन्होंने ने यह भी कहा कि आप सरकार की आबकारी नीति को वापस लिया जाना ही सबकुछ बताने के लिए काफी है. आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल ने पिछले महीने गाजीपुर लैंडफिल का दौरा किया था और कहा था कि एमसीडी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़ा जाएगा और चुनाव में विजयी होने पर पांच साल में दिल्ली को साफ-सुथरा बना दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- नमूना और आतंकवाद का हितैषी बताने पर केजरीवाल का CM योगी पर पलटवार, जानें- क्या दिया जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पुलिसिंग का नया प्लान, अब सड़क पर ज्यादा दिखेंगे अफसर, ट्रैफिक और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
दिल्ली में पुलिसिंग का नया प्लान, अब सड़क पर ज्यादा दिखेंगे अफसर, ट्रैफिक और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
उम्र कम... गुनाह बड़े, नोएडा में पकड़ा गया शातिर गिरोह, मिनटों में उड़ा देता था गाड़ियां, 11 बाइक बरामद
उम्र कम... गुनाह बड़े, नोएडा में पकड़ा गया शातिर गिरोह, मिनटों में उड़ा देता था गाड़ियां, 11 बाइक बरामद
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली के रोहिणी में रोड रेज का मामला, रैपिडो चालक को हेलमेट से पीटा; दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के रोहिणी में रोड रेज का मामला, रैपिडो चालक को हेलमेट से पीटा; दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget