एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव में बेजुबान जानवर भी बने मुद्दा, AAP ने दिल्ली की जनता से किया ये वादा

MCD Election 2022: आप विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने बीजेपी (BJP) पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि एमसीडी में सत्ता आने के बाद इन बेजुबानों का समाधान किया जाएगा.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, स्थानीय मुद्दों के साथ प्रमुख दल आमने-सामने होते जा रहे हैं. अपने वादों को जनता के समक्ष रखने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. दिल्ली में घूमने वाले कुत्ता बंदर गाय आवारा पशुओं की समस्या सालों से रही है लेकिन इस नगर निगम चुनाव में पार्टियों ने इनके समाधान की बात जनता के सामने पहली बार रखी है. 

आम आदमी पार्टी की तरफ से बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए यह दावा किया गया है कि एमसीडी में सत्ता आने के बाद इन बेजुबानों का समाधान किया जाएगा. जबकि एमसीडी सत्ता पर आसीन बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि एमसीडी में रहते हुए बीजेपी ने केवल वचन पत्र से शपथ पत्र का ही खेल खेला है.

आप चलाएगी "बी इंडियन अडॉप्ट इंडियन मुहिम 

आप द्वारा जारी किए गए अपने नगर निगम चुनावी एजेंडे में 10 गारंटी में से बेजुबानों को सहारा देने की बात भी कही गई है. जिसमें सड़कों पर आवारा घूमते कुत्ते, बंदर, गाय व अन्य पशु भी शामिल हैं. आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बेसहारा गायों के लिए आधुनिक गौशाला, अच्छे आहार, बंदरों के लिए भी आहार का इंतजाम व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से बेसहारा कुत्तों के लिए भी रहने खाने का उचित प्रबंध किया जाएगा और यह सरकार की प्राथमिकता में है. 

बेजुबानों को अडॉप्ट करने के लिए चालाई जाएगी मुहिम

आप विधायक ने कहा लोगों को इन बेजुबानों को अडॉप्ट करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा जिसके लिए "बी इंडियन अडॉप्ट इंडियन" नाम से मुहिम चलाई जाएगी. इसके साथ ही राजधानी में बंदरों के उत्पात पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी में सत्ता आने के बाद आप इसका स्थायी समाधान करेगी और इनके आहार का इंतजाम इनके नेचुरल हैबिटेट में कर देगी ताकि यह बाहर ना आ सके.

पशु प्रेम को लेकर आप का बीजेपी पर बड़ा हमला 

नगर निगम चुनाव 2022 नजदीक आते ही पार्टियों के एक दूसरे पर जुबानी हमले तेज हो गए हैं. दिल्ली में पशुओं के रखरखाव को लेकर आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा, आप विधायक ने कहा कि 15 सालों से बीजेपी दिल्ली नगर निगम की सत्ता में है लेकिन इन पशुओं के ऊपर करोड़ों खर्च करने के बाद भी इनका ठीक तरह से रखरखाव करने में बीजेपी पूरी तरह असफल रही है. यह पशु सड़कों पर बेसहारा घूमते हैं खाने पानी के लिए भी तरसते हैं लेकिन बीजेपी गाय और जानवरों को लेकर अपनी सियासी रोटी सेकने में ही सिर्फ केंद्रित है. 

एमसीडी चुनाव में पहली बार आवार पशु बने मुद्दा

आप उम्मीदवार इस मुद्दे को लेकर लोगों के घरों तक जा रहे हैं और उन्हें विश्वास दिला रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद आधुनिक गौशाला व अन्य पशुओं के रखरखाव खाने पीने का बेहतर इंतजाम किया जाएगा. इसके अलावा अभी से लोगों को बी इंडियन अडॉप्ट इंडियन मुहिम के माध्यम से इनको गोद लेने के लिए अपील कर रहे हैं. एमसीडी चुनाव में पहली बार पशुओं का मुद्दा इतना जोर शोर से उठाया जा रहा है. देखना होगा की दिल्ली नगर निगम चुनाव में पड़ने वाले वोट पर इसका कितना प्रभाव पड़ता है.

Delhi-NCR Air Pollution: फिर खराब हो रही है दिल्ली-एनसीआर के हवा की सेहत, इतना दर्ज हुआ राजधानी का AQI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget