एक्सप्लोरर

Delhi Mayor Election: बीजेपी को झटका, क्रॉस वोटिंग के बावजूद तीन वोटों से AAP के महेश खींची जीते

Delhi Mayor Election Result: दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार महेश कुमार खींची को जीत हासिल मिली. महेश खींची को कुल 135 वोट मिले लेकिन उनके 2 वोट अमान्य घोषित हो गए.

Delhi Mayor Election 2024: अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे एमसीडी चुनाव में आप ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर जीत हासिल कर ली है. मेयर पद के चुनाव में आप प्रत्याशी महेश कुमार खींची विजयी हुए. आप के 10 पार्षदों ने बीजेपी को वोट दिया. इस क्रॉस वोटिंग के बावजूद भी पार्टी को जीत मिली. बचे हुए कार्यकाल के दिल्ली मेयर का पद एससी के लिए रिर्जव है.

डिप्टी मेयर पर पद आप की निर्विरोध जीत

वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया. ऐसे में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रवींद्र भारद्वाज इस पद के लिए निर्विरोध चुन लिए गए.

मेयर पद के लिए आप को 133, बीजेपी को 130 वोट

मेयर पद के चुनाव में कुल 265 वोट पड़े. महेश खींची को कुल 135 वोट मिले लेकिन उनके उनके 2 वोट अमान्य घोषित किए गए जिसके बाद उन्हें 133 मान्य मत मिले. महेश कुमार खींची देव नगर (वार्ड नंबर 84) से पार्षद हैं. बीजेपी के किशन लाल को 130 वोट मिले. आप ने तीन वोटों से बाजी मार ली. आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने सदन में जश्न मनाना शुरू कर दिया.

जीत के बाद क्या बोले महेश खींची?

जीत के बाद एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में नए मेयर महेश खींची ने क्रॉस वोटिंग पर कहा कि जीत तो जीत होती है चाहे कितने भी नंबर से हो. हमारी प्राथमिकता दिल्ली को बेहतर बनाने की है. काम जारी रहेगा. अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद जिन्होंने मेयर बनने का मौक़ा दिया.

सीएम आतिशी की प्रतिक्रिया

आप को मिली इस जीत पर दिल्ली की सीएम आतिशी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दलित विरोधी भाजपा ने षड्यंत्र रचकर मेयर चुनाव में देरी करवाई. लेकिन एक बार फिर बाबा साहेब के संविधान की जीत हुई है. उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी की बदौलत दिल्ली को दलित मेयर मिला. मेयर बनने पर महेश कुमार खींची को बधाई! मुझे उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में MCD में अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति आगे बढ़ेगी."

इस जीत पर आम आदमी पार्टी ने कहा, "दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, आम आदमी पार्टी ने फिर दी भाजपा को पटख़नी.आम आदमी पार्टी के महेश कुमार खिची जी MCD मेयर चुनाव में जीत हासिल कर दिल्ली के नए मेयर चुने गये हैं. ये जीत सिर्फ़ आम आदमी पार्टी की नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता की जीत है."

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच कल से GRAP स्टेज-3, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget