एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच कल से GRAP स्टेज-3, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा और बढ़ गया है. इसे देखते हुए GRAP स्टेज-3 के तहत कंस्ट्रक्शन और डिमोलीशन कार्य पर बैन लगाया गया है.

Delhi Pollution News: दिल्ली-एनसीआर में हवा की बिगड़ती सूरत को देखते हुए शुक्रवार (15 नवंबर) से जीआरएपी का स्टेज-थ्री लागू कर दिया जाएगा. सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा. इसके तहत कंस्ट्रक्शन और डिमोलीशन पर प्रतिबंध रहेगा. नॉन-इलेक्ट्रिक, नॉन-सीएनजी और नॉन-बीएस VI डीजल अंतरराज्यीय बसें प्रतिबंधित रहेंगी.

ऑनलाइन क्लास का फैसला कर सकते हैं स्कूल

इसमें ये भी कहा गया है कि प्राथमिक स्कूल ऑनलाइन क्लास का संचालन कर सकते हैं. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाके की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया जाएगा. 

लगातार दूसरे दिन AQI 'गंभीर'

राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन गंभीर श्रेणी में बनी रही, जिससे अधिकारियों को सख्ती से प्रदूषण-नियंत्रण को लेकर उपाय करने पड़े. दिल्ली, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलों में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध होगा. खनन से संबंधित गैरजरूरी गतिविधियों को फिलहाल रोकने का फैसला लिया गया है.

GRAP के तहत दिल्ली-एनसीआर को एयर क्वालिटी के चार चरणों में विभाजित किया गया है- 201 और 300 के बीच खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के लिए चरण 1, 301-400 के बहुत खराब एक्यूआई के लिए फेज 2, 401-450 के गंभीर एक्यूआई के लिए फेज-3 और गंभीर प्लस AQI (450 से अधिक) के लिए स्टेज 4 है. 

बुधवार को दिल्ली की हवा देश में सबसे खराब रही

बता दें कि दिल्ली में बुधवार (13 नवंबर) को देश में सर्वाधिक खराब एयर क्वालिटी दर्ज की गई, जो इस मौसम में पहली बार ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है. इस पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले दो दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार और शनिवार के बीच हवा की गति बढ़ने की उम्मीद है जो छह से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच जाएगी और इससे प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ बेहद मुश्किल, इस इलाके में 1300 तक पहुंचा AQI

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget