एक्सप्लोरर

Delhi Fire: दिल्ली के सब्जी मंडी क्लॉक टावर इलाके में लगी भीषण आग, फायकर्मियों ने 16 की जान बचाई 

Delhi Fire News: दिल्ली के सब्जी मंडी क्लॉक टावर इलाके में एक घर में आग लगने के बाद फायरकर्मियों ने छह बच्चों और सात महिलाओं सहित 16 लोगों की जान बचाई. 

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के एक घर में रविवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. संकरी गली में स्थित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आग लगने के बाद लोग चीखते और चिल्लाते नजर आये. इस घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद फायर विभाग ने आठ फायर टेंडर ने मौके पर रवाना कर दिया. फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस दौरान फायरकर्मियों ने छह बच्चों और सात महिलाओं सहित कम से कम 16 लोगों की जान बचाने में सफलता मिली. इस दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा. लोग इधर-उधर भागते नजर आये. इलाके के लोगों के चेहरे पर आग का खौफ साफ दिखाई दे रहा था. 

एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक आग की यह घटना सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर पीएनबी सब्जी मंडी क्लॉक टावर घंटाघर के पास हरफुल सिंह बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली. अतुल गर्ग के मुताबिक कुल 8 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. आग एक एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी थी. डीएफएस के निदेश अतुल गर्ग ने कहा, "आग पर काबू पा लिया गया है और तीन पुरुषों, सात महिलाओं और छह बच्चों सहित 16 लोगों को बचाया गया, आग घर की दूसरी मंजिल पर लगी थी."

24 दिन पहले आजादपुर मंडी में लगी थी आग

इससे पहले 29 सितंबर 2023 को दिल्ली की आजादपुर मंडी में शाम के समय टमाटर रखने के लिए बने शेड में अचानक आग लग गई. आग टमाटर रखने वाले प्लास्टिक के कैरेट में लगी और तेजी से फैल गई. आसमान में चारों तरफ धुएं का गुब्बार फैल गया. मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. इस मामले में मौके पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा​ लिया. इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. 

Sarai Kale Khan Flyover Extension: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सराय काले खां फ्लाईओवर एक्सटेंशन का किया उद्घाटन

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget