एक्सप्लोरर

Delhi Lumpy Virus: दिल्ली में फैलने लगा लंपी वायरस का खतरा, 173 केस हुए दर्ज, सरकार ने गठित की टीमें

Delhi News: राजधानी दिल्ली में लंपी वायरस (Lumpy Virus) के 173 मामले सामने आए हैं, हालांकि अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है. दिल्ली में पहले केस का पता लगभग आठ से 10 दिन पहले चला था.

Delhi Lumpy Virus Case: दिल्ली में भी अब लंपी वायरस (Lumpy Virus) का खतरा बढ़ रहा है, राजधानी में 173 केस सामने आए हैं. लंपी वायरस के ज्यादातर केस साउथ-पश्चिम जिले में निकले हैं, हालांकि अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है. इन मामलों को लेकर दिल्ली सरकार के अधिकारी कहा कि पहले मामले का पता लगभग आठ से 10 दिन पहले चला था. दिल्ली सरकार रिंग टीकाकरण रणनीति अपनाएगी जिसमें प्रभावित क्षेत्रों के 5 किमी के दायरे में स्वस्थ्य मवेशियों को टीका दिया जाएगा.

इस बीमारी को लेकर विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि गोयला डेयरी क्षेत्र में लंपी वायरस के 45, रेवला खानपुर क्षेत्र में 40, घुमानहेड़ा में 21 और नजफगढ़ में 16 मामले सामने आए हैं. गोपाल राय ने मालिकों से लंपी वायरस के लक्षण दिखाने वाले मवेशियों को अलग-थलग करने के लिए कहा, जिसमें तेज बुखार, दूध उत्पादन में कमी, त्वचा में गांठें, भूख न लगना, नाक से पानी निकलना और आंखों में पानी आना शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने दो मोबाइल पशु चिकित्सालय भी सेट किए हैं और नमूने एकत्र करने के लिए 11 रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया है. चार टीमें लोगों को वायरस के प्रति जागरूक करेंगी.

पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

इसके साथ ही सरकार ने लंपी वायरस से संबंधित प्रश्नों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8287848586 के साथ एक विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है. गोपाल राय ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रेवला खानपुर गौशाला में लंपी वायरस से संक्रमित मवेशियों के लिए एक आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है.  गौशाला में 4,500 मवेशी रह सकती हैं, स्वस्थ मवेशियों से दूर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है और वहां मच्छरदानी लगाई गई है. बता दें कि लंपी वायरस एक संक्रामक वायरल रोग है जो मवेशियों के बीच मच्छरों, मक्खियों, जूँ और ततैया के सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है और इसके साथ ही दूषित भोजन और पानी के माध्यम से भी फैलता है. 

सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, कहा- जहां भी होगी AAP की सरकार, संविदा कर्मचारियों को करेंगे पक्का

EV charging stations: एक्सप्रेस-वे और हाईवे के किनारे बनाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन, NHAI ने खाली जमीन चिन्हित करने के दिए निर्देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, नोएडा में सड़क निर्माण पर उठे सवाल
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, नोएडा में सड़क निर्माण पर उठे सवाल
कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला
कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला
दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी
दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget