एक्सप्लोरर

दिल्ली में बेबी केयर सेंटर के बाद कृष्णा नगर की बिल्डिंग में भी आग लगने से 3 की मौत, 10 घायल

Delhi Krishna Nagar Fire: दिल्ली के कृष्णा नगर में भीषण आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत होने की सूचना है. दमकल क​र्मियों में भवन की चौथी मंजिल पर फंसे 12 लोगों को बचाया. 

Delhi Krishna Nagar Fire News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड के बाद पूर्वी दिल्ली के ही कृष्णा नगर इलाके से भी भीषण आग की घटना सामने आई है. कृष्णा नगर के एक बिल्डिंग में लगी आग की घटना में अभी तक तीन लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना है. जबकि 12 लोगों को दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया. फिलहाल, इस हादसे की जांच की जा रही है.

 पूर्वी दिली के कृष्णा नगर की यह घटना बीती रात कृष्णा नगर की है. आग एक एक बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर लगी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर घर मे मौजूद 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. 

कृष्णा नगर हादसे में धुंए और आग की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में परमिला (66), केशव शर्मा और अंजू शर्मा का नाम शामिल है. अब तक कि जांच में ये बात सामने आई है कि आग की वजह पार्किंग में खड़ी स्कूटी और बाइक थी, जिससे धुंआ घर मे बढ़ता चला गया और तीन लोगों की मौत हो गई. 

कृष्णा नगर आग की घटना में घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. इनमें से कुछ की हालात गंभीर बनी हुई है. दिल्ली फायर विभाग के एसटीओ अनूप ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आग घर की स्टिल्ट पार्किंग में 11 दोपहिया वाहनों में लगी थी.

दिल्ली फायर सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक दिल्ली के कृष्णा नगर के जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसमें चढ़ने के लिए कसेवल एक सीढ़ी थी. सीढ़ी के पास बिजली मीटर लगे थे. यही वजह है कि आग लगने से लोगों के भागने का रास्ता बंद हो गया. फायरकर्मियों ने 12 लोगों बचा लिया. दुर्भाग्य से दो लोगों की जान चली गई. 

दम घुटने से हुई मौत

आग बिल्डिंग के पार्किंग में लगने के बाद पहली मंजिल पर फैल गई थी और चोथी मंजिल तक धुआं भर गया. पहली मंजिल पर एक जला हुआ शव मिला और 12 लोगों को ऊपरी मंजिल से बचाया गया. घायलों को तुरंत विभिन्न अस्पताल ले जाया गया. दो को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. एक गंभीर व्यक्ति को मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है.

दिल्ली बेबी केयर सेंटर अग्निकांड के बाद से मालिक नवीन किची फरार, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल
दिल्ली में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
राहुल गांधी से व्यापारियों की रैली टालने आखिरी गुहार, बोले- नुकसान हुआ तो लेंगे मुआवजा
राहुल गांधी से व्यापारियों की रैली टालने आखिरी गुहार, बोले- नुकसान हुआ तो लेंगे मुआवजा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget