एक्सप्लोरर

Delhi Weather Today: सावधान! दिल्ली वालों को 30 मई तक झुलसाएगा सूरज, जानलेवा गर्मी के साथ लू का रेड अलर्ट

Delhi Weather News: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 30 मई तक दिल्ली में दिन का तापमान 44 से 45 डिग्री या उससे ज्यादा रहने का अनुमान है. आईएमडी ने लोगों को गर्मी से बचके रहने की सलाह दी है.

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है. हर रोज तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. भारत मौसम विभाग के ताजा रेड अलर्ट ने दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ा दी है. आईएमडी के मुताबिक 30 मई तक न केवल आसमान से आग के गोले बरसेंगे, बल्कि दिल्ली की कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा रहने की संभावना है. 
 
भारत मौसम विभाग ने दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 30 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी अलर्ट है. जबकि गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 30 मई तक दिल्ली में दिन का तापमान 44 से 45 डिग्री या उससे ज्यादा रहने का अनुमान है. 

40KM की रफ्तार से चलेंगी गर्म हवाएं 

आईएमडी के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा. हीटवेव, लू और गर्म हवाएं चलने की वजह से लोग परेशान नजर आएंगे. तापमान में अनुमान से ज्यादा बढ़ोतरी कई लोगों के लिए जान लेवा साबित हो सकता है. आज और कल 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी. जबकि 28 से 30 तक 30 से 40 किलोमीटर तक तेज हवाएं चलेंगी.

मतदान के दिन भी नहीं ​मिली गर्मी से राहत

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार शनिवार को जला देने वाली गर्मी और तेज गर्म हवा के बीच बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं ने लोकसभा की सातों सीटों पर मतदान किया. 25 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जब​कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी ने शनिवार के येलो अलर्ट जारी किया था. भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने का पूर्वानुमान नहीं है. नजफगढ़ और पूसा जैसे दूर दराज के इलाकों में लू जैसी स्थिति बन सकती है.‘‘ शनिवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई.

Delhi Hospital Fire: दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में 'अग्निकांड', 6 नवजात मासूमों की मौत

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget