एक्सप्लोरर

दिल्ली हाईकोर्ट ने अपराध में बच्चों की भूमिका पर जताई चिंता, कहा- 'रोक के लिए आयु सीमा पर हो पुनर्विचार'

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अपराधी बच्चों का इस्तेमाल शराब, ड्रग्स, हथियार तस्करी और हिंसक घटनाओं में कर रहे हैं. यह शराब तस्करी से भी गंभीर अपराध है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अपराधियों के जरिए बच्चों का इस्तेमाल कर शराब, ड्रग्स, हथियारों की तस्करी से लेकर हिंसक वारदातों तक में शामिल होने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस प्रवृत्ति ने समाज को नाबालिग की आयु तय करने पर दोबारा विचार के लिए मजबूर कर दिया है.

जस्टिस गिरीश कथापलिया ने यह टिप्पणी एक मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए की. आरोपी नरेंद्र पर आरोप है कि उसने अवैध शराब की तस्करी में एक नाबालिक का इस्तेमाल किया. कोर्ट ने कहा कि शराब की तस्करी से भी कहीं ज्यादा गंभीर अपराध है, बच्चों का इस तरह से गैरकानूनी कामों में इस्तेमाल करना.

नाबालिग की उम्र तय करने पर दोबारा हो विचार- हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि समय-समय पर यह देखा जा रहा है कि अपराधी बच्चों का इस्तेमाल सिर्फ शराब और ड्रग्स की तस्करी में ही नहीं, बल्कि हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई समेत गंभीर हिंसक घटनाओं में भी कर रहे हैं.

यह समाज को नाबालिक की आयु दोबारा तय करने पर सोचने के लिए विवश कर रहा है. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने निर्देश दिया था कि नाबालिक को एक ही बार में आरोपी और पीड़ित दोनों नहीं बनाया जा सकता. इसके बाद पुलिस ने आरोपी नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया.

दिल्ली पुलिस को गंभीरता से जांच की जरूरत- HC

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस को यह जांचना जरूरी है कि क्या इस तरह की गतिविधियों में कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है और क्या आरोपी के खिलाफ ऐसे अन्य मामले भी हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ किया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पुलिस हिरासत में पूछताछ जरूरी है, ताकि नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके.

इसलिए, अग्रिम जमानत देने का यह सही मामला नहीं है. कोर्ट ने सख्त कार्रवाई की बात भी कही. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में 10 लाख के नकली ऑटो पार्ट्स के साथ 3 गिरफ्तार, प्रिंटिंग यूनिट का भंडाफोड़
दिल्ली में 10 लाख के नकली ऑटो पार्ट्स के साथ 3 गिरफ्तार, प्रिंटिंग यूनिट का भंडाफोड़
Delhi News: दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, ISI और बब्बर खालसा के 11 गुर्गे अरेस्ट, बड़ी साजिश नाकाम
दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, ISI और बब्बर खालसा के 11 गुर्गे अरेस्ट, बड़ी साजिश नाकाम
Delhi News: विकासपुरी में सड़क के गहरे गड्ढे लोगों के लिए बने मुसीबत, आए दिन हो रहे हादसे
दिल्ली: विकासपुरी में सड़क के गहरे गड्ढे लोगों के लिए बने मुसीबत, आए दिन हो रहे हादसे
AAP सांसद संजय सिंह का हुमायूं कबीर पर हमला, 'यह आस्तीन का सांप BJP के...'
AAP सांसद संजय सिंह का हुमायूं कबीर पर हमला, 'यह आस्तीन का सांप BJP के...'

वीडियोज

Dacoit: Ek Prem Katha Review: Anurag Kashyap की 'Dacoit', Adivi Sesh और Mrunal Thakur की Chemistry जीत लेगी दिल
Tamannaah Bhatia ने ‘धुरंधर से सबकी जली’ वाले सवाल पर गजब जवाब दिया
Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान बातचीत से पहले एक्शन में पाकिस्तान, मिडिल ईस्ट की तरफ उड़ाए लड़ाकू विमान, किस चीज का खौफ?
यूएस-ईरान बातचीत से पहले एक्शन में पाकिस्तान, मिडिल ईस्ट की तरफ उड़ाए लड़ाकू विमान, किस चीज का खौफ?
पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे, अगर ऐसा...'
पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे'
आज IPL में विराट कोहली लगाएंगे तिहरा शतक, RR के खिलाफ रचेंगे ऐतिहासिक कीर्तिमान
आज IPL में विराट कोहली लगाएंगे तिहरा शतक, RR के खिलाफ रचेंगे ऐतिहासिक कीर्तिमान
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'आयुष शर्मा पर नहीं था पिता को भरोसा, सलमान खान के जीजा का अब छलका दर्द
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का छलका दर्द
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
CBSE Updates: गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
Hyundai ने लॉन्च किया VIBE Edition, अब और भी स्टाइलिश हुई Grand i10 NIOS, जानें क्या है खास
Hyundai ने लॉन्च किया VIBE Edition, अब और भी स्टाइलिश हुई Grand i10 NIOS, जानें क्या है खास
Embed widget