एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह मौसम का सरप्राइज, बारिश ने दिलाई उमस से राहत, कब तक बरसेंगे बादल?

Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में 14 अगस्त की सुबह बारिश से बारिश जारी है. घने बादलों और हल्की से मध्यम बारिश के बीच तापमान नीचे आ गया है और 17 अगस्त तक बारिश की उम्मीद है.

गर्मी और उमस से बेहाल दिल्ली-एनसीआर में 14 अगस्त की सुबह बारिश ने राहत पहुंचाई है. स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. सुबह-सुबह घने बादलों के बीच हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद है.

सुबह होते ही काले बादल दिखने व बारिश से कई इलाकों में दिन में भी रात जैसा नजारा देखने को मिला. तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली.

सुबह से बदल गया मौसम का रंग

14 अगस्त की सुबह 5 बजे से ही बारिश शुरू हुई, जो फिलहाल रुक-रुककर जारी है. दिल्ली से नोएडा तक हल्की बारिश ने तापमान 24°C–26°C तक पहुंचा दिया है. हवा की रफ्तार 5–13 किमी प्रति घंटा, गरज-चमक के साथ बौछारें जारी हैं. अधिकतम तापमान 30°C–34°C के बीच रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होगी और शाम तक इसकी तीव्रता बढ़ सकती है. नमी का स्तर 68%–85% के बीच रहेगा, जिससे उमस में कमी आने की संभावना है.

मॉनसून ट्रफ और बंगाल की खाड़ी का असर

मॉनसून ट्रफ इस समय राजधानी के नजदीक है, जिसकी वजह से 13 से 16 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया भी दिल्ली-एनसीआर के मौसम को प्रभावित कर रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 अगस्त के बाद बारिश में कमी आ सकती है, लेकिन मॉनसून ब्रेक की स्थिति नहीं बनेगी.

वायु गुणवत्ता और तापमान का अपडेट

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.8°C ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 26.8°C रहा. पीटीआई के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे नमी 74% और शाम साढ़े पांच बजे 63% दर्ज की गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम 4 बजे 120 दर्ज हुआ, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, यह स्तर सांस के रोगियों के लिए थोड़ा संवेदनशील हो सकता है, लेकिन सामान्य लोगों के लिए बड़ी चिंता का कारण नहीं है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में लगातार बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget