एक्सप्लोरर

दिल्ली में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 7 हजार मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग

Delhi Power Demand: राजधानी दिल्ली में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में हर दिन के साथ बिजली की डिमांड बढ़ती जा रही है. मंगलवार को दिल्ली में बिजली की मांग सात हजार मेगावाट के पार पहुंच गई.

Delhi Power Demand: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ बिजली की अधिकतम मांग 7,401 मेगावाट पर पहुंच गई है. यह इस मौसम में अबतक की सर्वाधिक मांग है. वितरण कंपनियों टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) और बीएसईएस ने बिजली की बढ़ी हुई मांग को सफलतापूर्वक पूरा करने का दावा किया है.

स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) दिल्ली के अनुसार, बिजली की अधिकतम मांग मंगलवार (20 मई) दोपहर 3.11 पर सर्वाधिक 7,401 मेगावाट पर पहुंच गई. दिल्ली में सोमवार (19 मई) को बिजली की अधिकतम मांग 7,265 मेगावाट रही थी. वितरण कंपनी बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी पावर लि.) और बीवाईपीएल (बीएसईएस यमुना पावर लि.) ने अपने-अपने वितरण क्षेत्रों में क्रमश: 3,285 मेगावाट और 1,559 मेगावाट की अधिकतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया.

उत्तरी दिल्ली में बिजली वितरण कंरने वाली टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. ने बयान में कहा कि बढ़ते तापमान के बीच कंपनी ने बिना किसी बाधा के 2,178 मेगावाट की अधिकतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया, जो इस मौसम का अबतक का सबसे ऊंचा स्तर है.

बीएसईएस ने कहा कि बीआरपीएल के दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग इस गर्मियों में 4,050 मेगावाट और बीवाईपीएल के पूर्वी और मध्य दिल्ली में 1,900 मेगावाट पहुंचने का अनुमान है. जबकि पिछले साल इस मौसम अधिकतम मांग क्रमश: 3,809 मेगावाट और 1,882 मेगावाट थी.

बीएसईएस ने कहा कि वह अपने ग्राहकों को भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालीन बिजली खरीद समझौतों के साथ बिजली की मांग का सटीक आकलन करने को लेकर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही है. कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, इसके अलावा, 2,100 मेगावाट से अधिक क्षमता की हरित ऊर्जा बीएसईएस के वितरण क्षेत्रों में भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

टाटा पावर डीडीएल ने कहा कि कंपनी 'द्विपक्षीय समझौते', 'रिजर्व शटडाउन' जैसी व्यवस्था के माध्यम से बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. आपात स्थिति से निपटने के लिए कंपनी ने एक्सचेंज से अल्पकालिक बिजली खरीद की व्यवस्था भी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget