एक्सप्लोरर

यूजर चार्ज स्थगित करने के MCD के फैसले पर आया कैट का रिएक्शन, क्या चाहते हैं दिल्ली के व्यापारी?

Delhi News: दिल्ली के मेयर ने यूजर चार्ज को स्थगित कर दिया, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिली है. कैट ने इस फैसले का स्वागत किया और इसे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत बताया.

MCD On User Charge: दिल्ली के मेयर की तरफ से मंगलवार को एक अहम बैठक के दौरान यूजर चार्ज को स्थगित करने की घोषणा के बाद कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की तरफ से बयान सामने आया है.  कैट ने इस निर्णय को दिल्लीवालों के लिए और खासतौर से व्यापारियों के लिए बड़ी राहत बताया. 

चांदनी चौक से सांसद और कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा यूजर चार्ज को स्थगित करने का निर्णय निःसंदेह राजधानी के व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों के लिए एक बड़ी राहत है. यह कदम उन लाखों लोगों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचाएगा जो इस शुल्क के कारण लंबे समय से अतिरिक्त वित्तीय बोझ झेल रहे थे. उन्होंने कहा कि लंबे समय से दिल्ली के व्यापारी यूजर चार्ज हटाने की मांग कर रहे थे क्योंकि ये चार्ज पूर्ण रूप से औचित्यहीन थे. 

दुकानों के लाइसेंस फीस की बढ़ोतरी भी...

कैट की तरफ से इस निर्णय के बाद कुछ मुद्दों को उठाया गया है. कैट के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इसी प्रकार दुकानों के लाइसेंस फीस में जो बेतहाशा वृद्धि की गई है, उसको भी निगम द्वारा वापस लिया जाना चाहिए. दुकानों के लाइसेंस कभी भी आय का साधन नहीं हो सकते बल्कि दुकान चलाने का अधिकार पत्र माना जाता है और जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में रहते हुए दुकानों की लाइसेंस फीस में कई गुना वृद्धि की थी, वो विशुद्ध रूप से नाजायज है. 

यूजर चार्ज वापसी से व्यापारियों को क्या मिलेगा?

कैट की तरफ से कहा गया है कि यूजर चार्ज वापस लेने के निगम के निर्णय से जो व्यापारी वर्ग है उसको एक बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि यूजर चार्ज, जिसे कचरा प्रबंधन के नाम पर वसूला जा रहा था, न केवल व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी एक अनावश्यक और असंगत वित्तीय दबाव बन चुका था. अब इसे स्थगित  किए जाने से व्यापारियों को राहत मिलेगी और आम जनता को भी घरों के स्तर पर आर्थिक राहत का अनुभव होगा.

इसे भी पढ़ें: 'अब केजरीवाल के किसी भी...', देवेंद्र यादव ने AAP के साथ-साथ BJP पर भी साधा निशाना

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget